भयंकर परी का विनाश करने के बाद अब बवंडर परी बनी बालवीर के लिए नई आफ़त

नया पड़ाव ले चुका है नया मोड़, डबल मज़ा और एक नई शैतान की एंट्री के साथ शुरू हुआ बालवीर लेवल 2

खुशी चौहान
खुशी चौहान Verified Contributor • 29 Apr, 2026अतिथि लेखक
May 26, 2023 • 11:43 AM
ट
टेलीविज़न
NEWS CARD
Logo
भयंकर परी का विनाश करने के बाद अब बवंडर परी बनी बालवीर के लिए नई आफ़त
“भयंकर परी का विनाश करने के बाद अब बवंडर परी बनी बालवीर के लिए नई आफ़त”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
26 May 2023
https://hindi.bollyorbit.com/after-destroying-the-fierce-fairy-now-the-whirlwind-fairy-has-become-a-new-trouble-for-baalveer
Copied
भयंकर परी का विनाश करने के बाद अब बवंडर परी बनी बालवीर के लिए नई आफ़त
भयंकर परी का विनाश करने के बाद अब बवंडर परी बनी बालवीर के लिए नई आफ़त

डीडी फ्री डिश पर मौजूद द क्यू टीवी के चहेते शो, बालवीर के पहले लेवल ने दर्शकों के बीच खूब सुर्खियाँ बटोरीं। इससे प्रेरित होकर चैनल ने अब दर्शकों के लिए बालवीर के दूसरे लेवल की पेशकश की है, जो सोमवार से शुक्रवार शाम 7:30 बजे से टेलीविज़न पर अपना जादू चलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। देश के चाइल्ड सुपरहीरो की कहानी, अपने दिलचस्प किरदारों, बेहतरीन स्टोरी लाइन व सुपरहिट एक्शन के माध्यम से बच्चों के साथ ही साथ बड़ों को भी मनोरंजित कर रही है।

लेवल 1 में देखा गया था कि बालवीर कैसे बुरी शक्तियों वाली भयंकर परी का विनाश करने में सफल रहता है। लेकिन लेवल 2 भी अपने साथ कुछ कम गुत्थियाँ लेकर नहीं आ रहा है, जिसने शो के लिए दर्शकों की दिलचस्पी और भी अधिक बढ़ा दी है। इस बार बालवीर के पास दोगुनी चुनौतियाँ होंगी, जिसमें रोड़ा बनकर आ रही है बवंडर परी, जो अभी-अभी जादुई बोतल की कैद से आज़ाद हुई है।

इस नए पड़ाव में जहाँ एक तरफ नई शैतान की दस्तक देखने को मिलेगी, वहीं डबल मज़ा भी दर्शकों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, क्योंकि भयंकर परी का भले ही विनाश हो गया है, लेकिन उसकी छड़ी बालवीर के दुश्मन मोंटू के हाथ लग गई है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि जहाँ एक तरफ बालवीर मानव और मेहर की मदद के लिए समर्पित हैं, वहीं मोंटू उन्हें परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। लेकिन फिर भी बालवीर मोंटू को सबक सिखाकर उसकी गलतियों का एहसास कराने की पूरी कोशिश करता है। भयंकर परी की इस छड़ी का उपयोग करके मोंटू का और भी बुरा रूप देखने को मिलेगा।

खुशी चौहान

खुशी चौहान Verified Contributor • 29 Apr, 2026अतिथि लेखक

सुझाए गए समाचार

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter