'गदर 2' के बाद जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने की अगली फिल्म 'वनवास' की घोषणा

गदर- एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर ज़ी स्टूडियोज़ और अनिल शर्मा अब वनवास नाम की एक और दमदार कहानी पेश करने के लिए तैयार हैं।

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
October 14, 2024 • 1:28 PM
ब
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
'गदर 2' के बाद जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने की अगली फिल्म 'वनवास' की घोषणा
“'गदर 2' के बाद जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने की अगली फिल्म 'वनवास' की घोषणा”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
14 Oct 2024
https://hindi.bollyorbit.com/after-gadar-2-zee-studios-and-anil-sharma-announced-their-next-film-vanvas
Copied
'गदर 2' के बाद जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने की अगली फिल्म 'वनवास' की घोषणा
'गदर 2' के बाद जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने की अगली फिल्म 'वनवास' की घोषणा
 
मुंबई : गदर- एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर ज़ी स्टूडियोज़ और अनिल शर्मा अब वनवास नाम की एक और दमदार कहानी पेश करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि डायरेक्टर अनिल शर्मा ने गदर 2 की बड़ी सफलता के बाद, अपनी अगली फिल्म वनवास की घोषणा की है। ये घोषणा दशहरे के दिन की गई है, जहां मेकर्स ने दिलचस्प कहानी का एक प्रीव्यू दिया है। फिल्म एक टाइमलेस थीम को छूती है, जो एक पुरानी कहानी से प्रेरित है, जहां फर्ज, सम्मान और इंसान द्वारा किए गए काम के परिणाम उनके जीवन को कैसे बदलते हैं, दिखाया गया है।
 
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है, जिसमें "अपने ही अपनों को देते हैं: वनवास" का फर्स्ट लुक दिखाया गया है।  वीडियो में फिल्म की एक्साइटमेंट को जबरदस्त विजुअल्स और एक धमाकेदार बैकग्राउंड स्कोर के साथ कैप्चर किया गया है। इसमें राम राम गाना भी है, जो फिल्म के दिव्य माहौल को और बेहतर बनाता है और ये गाना अपनी रिलीज के साथ बेशक दर्शकों के दिलों को जीतने वाला है। उन्होंने आगे कैप्शन में लिखा है:
 
https://www.instagram.com/reel/DBAzRaqJ2oo/?igsh=cWp5YmNpOWwxb25o
 
वनवास के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा, "रामायण और वनवास एक अलग ही कहानी है जहां बच्चे अपने माता-पिता को वनवास दिलाते हैं। कलयुग का रामायण जहां अपने ही देते हैं अपनों को वनवास।"
 
ज़ी स्टूडियोज़ के चीफ़ बिज़नेस ऑफ़िसर उमेश कुमार बंसल ने कहा, "हम इस तरह की एपिक स्टोरी का समर्थन करके बहुत खुश हैं। यह असल में एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी टीम के साथ एक शानदार प्रोजेक्ट है। यह बच्चों और उनके माता-पिता के मॉडर्न समय के रिश्ते पर एक नया नज़रिया है। हमारा लक्ष्य दर्शकों को पहले कभी न देखा गया अनुभव प्रदान करने का, और वनवास के साथ, हमें विश्वास है कि हम इसे हासिल करेंगे। यह कहना सही होगा कि वनवास कलयुग की रामायण है।"
 
ज़ी स्टूडियोज़ के चीफ बिजनेस ऑफिसर उमेश कुमार बंसल ने कहा, "हम इस तरह के शानदार प्रोजेक्ट का समर्थन करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। वनवास आज के पारिवारिक रिश्तों पर एक नया नजरिया पेश करता है, और हमें यकीन है कि यह दर्शकों को असल में एक अनूठा अनुभव देगा।"
 
अनिल शर्मा ने गदर: एक प्रेम कथा, द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई, अपने और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में डायरेक्ट की हैं।  अब जब उनकी अगली फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज हो चुका है, तो दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है और सबको फिल्म के बारे में और डिटेल्स का इंतजार है।
 
अनिल शर्मा द्वारा रिटेन, प्रोड्यूस और डायरेक्ट वनवास जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्ड वाइड रिलीज़ की जाएगी।
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter