फ़िल्म 'प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी' के गीत 'ठगी रे' के बेहतरीन रेस्पॉन्स के बाद दूसरा गाना 'नांव चली रे' भी हुआ रिलीज़

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
October 3, 2023 • 2:14 PM
स
सिनेमा
NEWS CARD
Logo
फ़िल्म  'प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी' के गीत 'ठगी रे' के बेहतरीन रेस्पॉन्स के बाद दूसरा गाना 'नांव चली रे' भी हुआ रिलीज़
“फ़िल्म 'प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी' के गीत 'ठगी रे' के बेहतरीन रेस्पॉन्स के बाद दूसरा गाना 'नांव चली रे' भी हुआ रिलीज़”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
3 Oct 2023
https://hindi.bollyorbit.com/after-the-excellent-response-to-the-song-thagi-re-from-the-film-pyari-taravali-the-true-story-the-second-song-naavn-chali-re-was-also-released
Copied
फ़िल्म  'प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी' के गीत 'ठगी रे' के बेहतरीन रेस्पॉन्स के बाद दूसरा गाना 'नांव चली रे' भी हुआ रिलीज़
फ़िल्म 'प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी' के गीत 'ठगी रे' के बेहतरीन रेस्पॉन्स के बाद दूसरा गाना 'नांव चली रे' भी हुआ रिलीज़

महिला सशक्तिकरण के सन्देश को मजबूती से पेश करने वाली और पुरुष समाज से विद्रोह करने का हौसला रखने वाली प्यारी की सच्ची कहानी पर आधारित अभिनेत्री डॉली तोमर की अपकमिंग फिल्म "प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी" के टीज़र ने जहां सिनेप्रेमियों के बीच एक उत्सुकता जगा दी है। वहीं इसके गीतों ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। जब इस फ़िल्म का पहला रोमांटिक गीत "ठगी रे ठगी" रिलीज़ हुआ तो श्रोताओं व दर्शकों ने इसे हाथों हाथ लिया। शाहिद माल्या और सुप्रिया पाठक की मधुर आवाज़ों ने रजनीश दुबे और डॉली तोमर पर फिल्माए गए गाने को एक क्लासिक टच दे दिया। और अब इस फ़िल्म का सेकन्ड सॉन्ग "नांव चली रे" जारी कर दिया गया है। कविता सेठ की अद्भुत गायकी ने इस सिचुएशनल सॉन्ग को भी एक कलात्मक रूप दे दिया है। जिस तरह से इसका फिल्मांकन हुआ है और जिस नेचुरल ढंग से डॉली तोमर और रजनीश दुबे ने अदाकारी की है, उससे यह गीत एक अलग ही छाप छोड़ता है।

 

डॉली तोमर इन दोनों गीतों से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर करते हुए कहती हैं "ठगी रे गीत फ़िल्म के महत्वपूर्ण मोड़ पर आने वाला एक सिचुएशनल गीत है, जो प्यारी के जीवन मे हुई ठगी की स्टोरी नरेट करता है। हमारी फ़िल्म के सभी गीतों में नब्बे के दशक की मेलोडी मिलेगी। सभी इंस्ट्रूमेंट्स लाइव बजाए गए हैं। दूसरे गाने नांव चली रे में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और जड़ों से जुड़ने की बात है। आज फिल्मों, धारावाहिकों में दुल्हन बड़ी मॉडर्न दिखती हैं, मगर इस गाने में हमने उसकी सादगी, परंपरा को कायम रखा है। अपनी बड़ी बहन की शादी में मैंने उन्हें जिस प्रकार के गेटअप में देखा था कुछ वैसा ही लुक और गेटअप मैंने इस गाने में रखा है। मुझे खुशी हो रही है कि दर्शकों का दोनों गीतों को लेकर बेहतरीन रेस्पॉन्स मिल रहा है।"

ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter