’द बकिंघम मर्डरस' की ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च से पहले, करीना कपूर खान का दिलचस्प पोस्टर हुआ जारी

  "द बकिंघम मर्डर्स" करीना कपूर खान की प्रोड्यूसर के रूप में पहली फिल्म है, और लगता है कि वह एक दिलचस्प और रहस्यमय कहानी स्क्रीन पर ले कर आ रही है।

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
September 2, 2024 • 1:38 PM
ब
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
’द बकिंघम मर्डरस' की ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च से पहले, करीना कपूर खान का दिलचस्प पोस्टर हुआ जारी
“’द बकिंघम मर्डरस' की ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च से पहले, करीना कपूर खान का दिलचस्प पोस्टर हुआ जारी”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
2 Sep 2024
https://hindi.bollyorbit.com/ahead-of-the-grand-trailer-launch-of-the-buckingham-murderers-an-interesting-poster-of-kareena-kapoor-khan-is-released
Copied
’द बकिंघम मर्डरस' की ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च से पहले, करीना कपूर खान का दिलचस्प पोस्टर हुआ जारी
’द बकिंघम मर्डरस' की ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च से पहले, करीना कपूर खान का दिलचस्प पोस्टर हुआ जारी
 
"द बकिंघम मर्डर्स" की घोषणा के बाद से, करीना कपूर खान, एकता कपूर और हंसल मेहता के इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह था। लोग जानने के लिए बेताब थे कि यह तिकड़ी क्या नया लेकर आ रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन गई थी, इसका ग्लोबल प्रीमियर BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 में हुआ और मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023 में इसका प्रदर्शन किया गया, जहां इसे शानदार रिव्यू और रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद, मेकर्स ने एक आकर्षक टीज़र और पहला गाना, "साडा प्यार टूट गया" रिलीज़ किया गया, जिसने मिस्ट्री थ्रिलर में रुचि बढ़ा दी। अब, उन्होंने कल बड़े ट्रेलर लॉन्च से पहले करीना कपूर खान के नए लुक के साथ एक आकर्षक पोस्टर रिलीज किया है।
 
"द बकिंघम मर्डर्स" के मेकर्स ने एक बहुत ही आकर्षक पोस्टर जारी किया है। इसमें करीना कपूर खान को एक पॉवरफुल एक्सप्रेशन के साथ पेश किया गया है, जो पोस्टर को बहुत ही आकर्षक बनाता है। कल बड़े ट्रेलर लॉन्च के साथ, इस पोस्टर ने ट्रेलर के लिए सभी की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। 
 
"द बकिंघम मर्डर्स" करीना कपूर खान की प्रोड्यूसर के रूप में पहली फिल्म है, और लगता है कि वह एक दिलचस्प और रहस्यमय कहानी स्क्रीन पर ले कर आ रही है। यह फिल्म एकता कपूर और करीना कपूर खान के बीच एक और पार्टनरशिप है, इससे पहले वे "वीरे दी वेडिंग" और "क्रू" जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं। इस फिल्म के साथ वे मिस्ट्री थ्रिलर जॉनर में अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराने जा रही हैं।
 
द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे टैलेंटेड स्टार्स हैं। ये फिल्म हंसल मेहता ने डायरेक्ट की है और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। यह महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रेजेंट की गई है। फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बन रही करीना कपूर खान ने प्रोड्यूस किया है।
 
https://www.instagram.com/p/C_ZsJNGoDPn/?igsh=MTl5cWYyd254NGdwaw==
 
https://www.instagram.com/p/C_ZsLFpiTLs/?igsh=ZG4yN2djMDZ0cWcz 
ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter