आमिर खान स्टारर 'तारे ज़मीन पर' का गाना एंजॉय करती दिखी डेविड वॉर्नर की बेटी, क्रिकेटर ने शेयर किया वीडियो

आमिर खान की आने वाली फिल्म "सितारे ज़मीन पर" की जब से घोषणा हुई है तब से लोग उसका बेसबरी से इंतज़ार कर रहे हैं। इस फिल्म में वो जेनेलिया देशमुख और दर्शील सफारी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
September 13, 2024 • 11:41 AM
स
सेलेब्स
NEWS CARD
Logo
आमिर खान स्टारर 'तारे ज़मीन पर' का गाना एंजॉय करती दिखी डेविड वॉर्नर की बेटी, क्रिकेटर ने शेयर किया वीडियो
“आमिर खान स्टारर 'तारे ज़मीन पर' का गाना एंजॉय करती दिखी डेविड वॉर्नर की बेटी, क्रिकेटर ने शेयर किया वीडियो”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
13 Sep 2024
https://hindi.bollyorbit.com/david-warners-daughter-was-seen-enjoying-the-song-from-aamir-khan-starrer-taare-zameen-par-cricketer-shared-the-video
Copied
आमिर खान स्टारर 'तारे ज़मीन पर' का गाना एंजॉय करती दिखी डेविड वॉर्नर की बेटी, क्रिकेटर ने शेयर किया वीडियो
आमिर खान स्टारर 'तारे ज़मीन पर' का गाना एंजॉय करती दिखी डेविड वॉर्नर की बेटी, क्रिकेटर ने शेयर किया वीडियो
 
आमिर खान ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जिन्होंने हमारा दिल जीता है। इन्हीं में से एक है, आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई फिल्म "तारे ज़मीन पर" बेहद खास है। 2007 में रिलीज हुई यह फिल्म आज भी हमारे दिलों में खास जगह रखती है। इसका क्रेज अभी भी जारी है, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर की बेटी इसला को हाल ही में "तारे ज़मीन पर" के गाने "बम बम बोले" को देखते हुए देखा गया।
 
क्रिकेटर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी छोटी बेटी "तारे ज़मीन पर" फिल्म के पॉपुलर गाने "बम बम बोले" को एन्जॉय करते हुए नज़र आ रही है। गाने का नाम अंदाज़ा लगाते हुए, अनहोने कैप्शन में लिखा है:
 
"इस्ला ने इसे बहुत सुना और देखा है। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि यह क्या है?? #show #family @india"
 
https://www.instagram.com/reel/C_w0QFNyJmh/?igsh=MWcxMzJ1eDZsazA1Yg==
 
आमिर खान की आने वाली फिल्म "सितारे ज़मीन पर" की जब से घोषणा हुई है तब से लोग उसका बेसबरी से इंतज़ार कर रहे हैं। इस फिल्म में वो जेनेलिया देशमुख और दर्शील सफारी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन आरएस प्रसन्ना करेंगे। ऐसे में, आमिर खान को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में एक और दमदार कहानी के साथ वापसी करते हुए देखने के लिए दर्शक बहुत उत्साहित हैं।
 
 "सितारे ज़मीन पर" की कहानी डाउन सिंड्रोम पर केंद्रित होगी। इस फ़िल्म के ज़रिए आमिर खान का मकसद डाउन सिंड्रोम के बारे में बातचीत शुरू करना और इस बीमारी से पीड़ित लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को संवेदनशीलता से दिखाना है।
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter