भाइयों वाली केमेस्ट्री फिर लेकर आ रहे, ‘जामताड़ा’ से सुर्खियों में आए अंशुमन पुष्कर और स्पर्श श्रीवास्तव

23 सितंबर को रिलीज हो रहे ‘जामताड़ा’ के दूसरे सीजन में अंशुमन और स्पर्श, एक बार फिर भाइयों का किरदार निभा रहे हैं। नेटफ्लिक्स के ‘जामताड़ा: सबका नंबर आएगा’ और भी ट्विस्ट और बड़े घोटालों के साथ एक बार फिर जल्द दस्तक देने वाला है। 23 सितंबर को यह शो नए सीजन के साथ लौट […]

Bolly Orbit
Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026 Super Admin
September 22, 2022 • 2:15 PM  0
वेब सीरीज
NEWS CARD
Logo
भाइयों वाली केमेस्ट्री फिर लेकर आ रहे, ‘जामताड़ा’ से सुर्खियों में आए अंशुमन पुष्कर और स्पर्श श्रीवास्तव
“भाइयों वाली केमेस्ट्री फिर लेकर आ रहे, ‘जामताड़ा’ से सुर्खियों में आए अंशुमन पुष्कर और स्पर्श श्रीवास्तव”
Favicon
Read more on hindi.bollyorbit.com
22 Sep 2022
https://hindi.bollyorbit.com/anshuman-pushkar-and-sparsh-srivastava-who-came-into-the-limelight-with-jamtara
Copied
भाइयों वाली केमेस्ट्री फिर लेकर आ रहे, ‘जामताड़ा’ से सुर्खियों में आए अंशुमन पुष्कर और स्पर्श श्रीवास्तव
भाइयों वाली केमेस्ट्री फिर लेकर आ रहे, ‘जामताड़ा’ से सुर्खियों में आए अंशुमन पुष्कर और स्पर्श श्रीवास्तव

23 सितंबर को रिलीज हो रहे ‘जामताड़ा’ के दूसरे सीजन में अंशुमन और स्पर्श, एक बार फिर भाइयों का किरदार निभा रहे हैं।

नेटफ्लिक्स के ‘जामताड़ा: सबका नंबर आएगा’ और भी ट्विस्ट और बड़े घोटालों के साथ एक बार फिर जल्द दस्तक देने वाला है। 23 सितंबर को यह शो नए सीजन के साथ लौट रहा है। दूसरा सीजन सत्ता की हलचल पर केंद्रित होगा, क्योंकि इसमें नए खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। अत्याचारियों और पीड़ितों के बीच संघर्ष पहले से भी कहीं ज्यादा गहराने वाला है। स्पसर्श श्रीवास्तैव और अंशुमन पुष्कटर ने पहले सीजन में पर्दे पर प्याकर और नफरत के अपने अनूठे खट्टे-मीठे संबंधों को साकार किया था और दर्शकों ने इन दोनों के बेहतरीन अभिनय का आनंद उठाया। दोनों के बीच परदे पर कजिन भाइयों वाला यह रिश्ता, परदे के बाहर भी बखूबी नजर आता है।

इस पर रोशनी डालते हुए, एक्टर अंशुमन पुष्कर ने कहा, “रॉकी और सनी स्कूल ड्रॉप-आउट हैं और उन्होंने जिंदगी को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश की। यह रिश्ता बड़ा ही वास्तविक नजर आता है, क्योंकि स्पर्श और मैं केवल बाहरी रूप से नहीं बल्कि बहुत ही गहराई से जुड़े हैं। परदे के बाहर भी हम भाई जैसे ही हैं।“
उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए कहा, “सीजन 1 की शूटिंग के दौरान हमारे बीच काफी अच्छा रिश्ता बन गया था। हमारा रिश्ता भाईचारे वाले प्यार में तब्दील हो गया। परदे के बाहर भी वह जारी है। मैं उन्हें अपना छोटा भाई मानता हूं और वह एक बड़े भाई की तरह मुझ पर भरोसा करते हैं। मुझे तो हमारा यह रिश्ता, ‘जय वीरू’ जैसा लगता है”। उन्होंने हंसते हुए यह बात कही।

bolt Key Moments

flash_on
हरियाणा की सबसे सुपरहिट फैमली कॉमेडी सीरीज 'विदेशी बहु' का दूसरा सीजन STAGE App पर हुआ रिलीज
NEW
flash_on
प्राइम वीडियो ने लॉन्च किया ‘सुजहल – द वोर्टेक्स’ सीजन 2 का माइंड-ब्लोइंग ट्रेलर, 28 फरवरी से होगी स्ट्रीमिंग
flash_on
प्राइम वीडियो ने अपनी ओरिजिनल सीरीज़ 'ग्राम चिकित्सालय' की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की!
flash_on
बर्खा सिंह ने स्टेज पर मचाया धमाल, नई वेब सीरीज ‘लफंगे’ का हुआ ऐलान
flash_on
पाताल लोक के नए सीजन में क्यों समय रैना, फरीदा जलाल, रिंकू सिंह जैसे सितारे इंस्पेक्टर हाथी राम को दें रहे हैं चेतावनी?
flash_on
प्राइम वीडियो ने बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर पाताल लोक के दूसरे सीज़न के प्रीमियर की तारीख की घोषणा की; यह सीरीज़ जनवरी 17, 2025  से स्ट्रीम होगी

ऐसी कौन-सी चीज है जो अंशुमन और उनके रिश्ते को खास बनाती है, इस बारे में स्पर्श श्रीवास्तव कहते हैं, “हम दोस्त नहीं बल्कि एक परिवार की तरह हैं। मैं उनकी कला और काम को लेकर उनके सिद्धांतों के साथ सबसे ज्यादा एक नेक इंसान के रूप में उनकी कद्र करता हूं। मैं बड़ा आभारी हूं कि जामताड़ा में काम करने के दौरान मुझे यादगार अनुभव मिले, जो ताउम्र मेरे साथ रहेंगे। इससे ज्यादा और मैं क्या मांग सकता हूं।“

Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026 Super Admin

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter