'लव सेक्स और धोखा 2' की रिलीज से पहले अनु मलिक ने अपने अंदाज में किया फिल्म का प्रमोशन, देखें वीडियो

Bolly Orbit
Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin
April 18, 2024 • 12:37 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
'लव सेक्स और धोखा 2' की रिलीज से पहले अनु मलिक ने अपने अंदाज में किया फिल्म का प्रमोशन, देखें वीडियो
“'लव सेक्स और धोखा 2' की रिलीज से पहले अनु मलिक ने अपने अंदाज में किया फिल्म का प्रमोशन, देखें वीडियो”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
18 Apr 2024
https://hindi.bollyorbit.com/before-the-release-of-love-sex-aur-dhokha-2-anu-malik-promoted-the-film-in-her-own-style-watch-video
Copied
'लव सेक्स और धोखा 2' की रिलीज से पहले अनु मलिक ने अपने अंदाज में किया फिल्म का प्रमोशन, देखें वीडियो
'लव सेक्स और धोखा 2' की रिलीज से पहले अनु मलिक ने अपने अंदाज में किया फिल्म का प्रमोशन, देखें वीडियो
 
लव सेक्स और धोखा 2 के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म की कहानी सभी के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। आज के दौर के युवाओं से कनेक्ट करने वाली गहरी काली डिजिटल दुनिया की कहानी अब बस 2 दिनों बाद सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है। मेकर्स ने फिल्म के रिलीज के पहले फिल्म से कुछ झलकियां शेयर की हैं, जो की अपने आप में दिलचस्प हैं। इन सब के बीच, मेकर्स ने एक और वीडियो जारी किया है जिसमें हम अनु मलिक को फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट दिखाते देख सकते हैं। वीडियो में हम अनु मलिक को उनके अनोखे अंदाज में शूटआउट देते हुए देख सकते हैं।
 
अनु मलिक पूरी तरह से लव सेक्स और धोखा 2 के जादू में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में सामने आए उनके एक वीडियो में हम उन्हें अपने सुपरहिट गाने को गाकर लव सेक्स और धोखा 2 को प्रमोट करते हुए देख सकते हैं। अनु मलिक ने बेहद खूबसूरती से अपने गाने के बोलों को बदल दिया है, और इससे फिल्म की रिलीज को लेकर उनके उत्साह को साफ तौर से समझा जा सकता है। 
 
दिलचस्प बात यह भी है कि अनु मलिक फिल्म में कैमियो करते नजर आने वाले हैं। उनके साथ फिल्म में मौनी रॉय, सोफी चौधरी और तुषार कपूर भी स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। वहीं, जारी किए जाने वाले इस वीडियो के साथ फिल्म की रिलीज से जुड़ा उत्साह और बढ़ने की उम्मीद को जा रही है।
 
दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन कल्ट मूवीज द्वारा प्रेजेंट की जाने वाली लव सेक्स और धोखा 2 को दिबाकर बनर्जी द्वारा डायरेक्ट किया गया है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमा घरों में रिलीज के लिए तैयार है।
Bolly Orbit

Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter