क्रिकेटर मिताली राज और बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी ने जयपुर में किया आने वाली फिल्म शाबाश मिठू का प्रमोशन

राजधानी जयपुर में रविवार को टोंक रोड स्थित होटल मैरियट में क्रिकेटर मिताली राज और बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी ने अपनी आने वाली फिल्म शाबाश मिठू का प्रमोशन किया और प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों ने ही बड़ी बेबाकी से अपनी बात सबके सामने रखी और फिल्म से जुड़े सवालों का जवाब दिया। […]

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
July 13, 2022 • 5:34 PM
ब
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
क्रिकेटर मिताली राज और बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी ने जयपुर में किया आने वाली फिल्म शाबाश मिठू का प्रमोशन
“क्रिकेटर मिताली राज और बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी ने जयपुर में किया आने वाली फिल्म शाबाश मिठू का प्रमोशन”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
13 Jul 2022
https://hindi.bollyorbit.com/cricketer-mithali-raj-and-bollywood-actress-taapsee-promote-their-upcoming-film-shabaash-mithu-in-jaipur
Copied
क्रिकेटर मिताली राज और बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी ने जयपुर में किया आने वाली फिल्म शाबाश मिठू का प्रमोशन
क्रिकेटर मिताली राज और बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी ने जयपुर में किया आने वाली फिल्म शाबाश मिठू का प्रमोशन

राजधानी जयपुर में रविवार को टोंक रोड स्थित होटल मैरियट में क्रिकेटर मिताली राज और बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी ने अपनी आने वाली फिल्म शाबाश मिठू का प्रमोशन किया और प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों ने ही बड़ी बेबाकी से अपनी बात सबके सामने रखी और फिल्म से जुड़े सवालों का जवाब दिया। इसके साथ ही दोनों जयपुर में एक स्पोर्ट्स एकेडमी में गए और महिलाओं के साथ क्रिकेट खेला। विजेता टीम को इनाम वितरित किए। स्पोर्ट्स एकेडमी के अरुण लोढ़ा ने बताया, दोनों स्टार यहां आम लोगों के बीच आकर उत्साहित नजर आई।

एक सीरीज के दौरान खराब दौर आया था : मिताली राज

मिताली ने बताया कि मेरे कॅरियर में विराट की तरह तो नहीं, लेकिन एक सीरीज के दौरान खराब दौर आया था। उस समय मेरे कोच और साथियों ने मोटिवेट किया और मैं कमबेक कर पाई। बात की जाए कॅरियर की तो मैं क्लासिकल डांस सीखती थी, लेकिन मेरे पिता ने मुझे क्रिकेट में डाला और कम उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। ये ही कारण है, मैं कभी गली क्रिकेट नहीं खेल पाई। अब 23 साल के लंबे कॅरियर के बाद नई जनरेशन को मोटिवेट कर रही हूं।

मिताली राज और बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी

तापसी ने बताया कि मेरा बॉलीवुड में आना इंसिडेंट था। मैं जॉब करके खुश रहना चाहती थी। आज 12 साल इंडस्ट्री में हो गए हैं। कुछ भी प्लान नहीं था। कोई गाइड करने वाला नहीं था और न ही कोई सपोर्ट था। शायद मैं यहां इसलिए हूं, क्योंकि पब्लिक मुझे देखना चाहती थी। मेरा मानना है, कि मेरे गृह अच्छे चल रहे हैं।

ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter