पैर टूटने के बाद भी अक्षय कुमार ने 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग की पूरी

एक्शन सुपरस्टार अक्षय कुमार का पैर टूट गया था, फिर भी उन्होंने पूरे समर्पण के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी की। एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान अभिनेता को चोट लग गई, लेकिन उन्होंने शूटिंग जारी रखी और फिल्म की शूटिंग पूरी की। 

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
March 30, 2024 • 1:02 PM
स
सिनेमा
NEWS CARD
Logo
पैर टूटने के बाद भी अक्षय कुमार ने 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग की पूरी
“पैर टूटने के बाद भी अक्षय कुमार ने 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग की पूरी”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
30 Mar 2024
https://hindi.bollyorbit.com/despite-breaking-his-leg-akshay-kumar-completed-the-shooting-of-bade-miyan-chhote-miyan
Copied
पैर टूटने के बाद भी अक्षय कुमार ने 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग की पूरी
पैर टूटने के बाद भी अक्षय कुमार ने 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग की पूरी
मुंबई  : पूजा एंटरटेनमेंट की अपकमिंग ब्लॉकबस्टर बड़े मियां छोटे मियां 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बड़े मियां छोटे मियां का बुखार पहले ही देश पर चढ़ चुका है और रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 
 
फिल्म मेकर्स ने हाल ही में मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था। ट्रेलर में फिल्म के कुछ शानदार एक्शन सीन्स की झलक दिखाई गयी है और ओजी एक्शन सुपरस्टार्स को कुछ अविश्वसनीय एक्शन स्टंट करते हुए देखना एक अद्भुत अनुभव है।
 
एक्शन सुपरस्टार अक्षय कुमार का पैर टूट गया था, फिर भी उन्होंने पूरे समर्पण के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी की। एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान अभिनेता को चोट लग गई, लेकिन उन्होंने शूटिंग जारी रखी और फिल्म की शूटिंग पूरी की। 
 
हम पहले से ही एक्शन सुपरस्टार अक्षय कुमार की कला के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और समर्पण को जानते हैं। पर्दे के पीछे की यह दिलचस्प कहानी इस बात का प्रमाण है कि कैसे एक्टर ने दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है, जिससे बड़े मियां छोटे मियां निस्संदेह साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म बन गई है।
 
एएजेड फिल्म के सहयोग से वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट ने इस फिल्म को प्रेजेंट किया है. यह अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित है. वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा, अली अब्बास जफर ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2024 को ईद पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter