एक्सल एंटरटेनमेंट ने शेयर की मडगांव एक्सप्रेस की मस्ती से भरी BTS पिक्चर्स, देखिए खास पलों की झलक

तस्वीरें फिल्म के कुछ यादगार लम्हों की झलक भी दिखाती हैं, जिसमें अविनाश तिवारी, प्रतीक गांधी, दिव्येंदु, और नोरा फतेही फिल्म के डेब्यूटेंट डायरेक्टर कुणाल खेमू के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 29 Apr, 2026Super Admin
March 30, 2024 • 5:32 PM  0
मूवी रिव्यु
NEWS CARD
Logo
एक्सल एंटरटेनमेंट ने शेयर की मडगांव एक्सप्रेस की मस्ती से भरी BTS पिक्चर्स, देखिए खास पलों की झलक
“एक्सल एंटरटेनमेंट ने शेयर की मडगांव एक्सप्रेस की मस्ती से भरी BTS पिक्चर्स, देखिए खास पलों की झलक”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
30 Mar 2024
https://hindi.bollyorbit.com/excel-entertainment-shares-fun-filled-bts-pictures-of-margao-express-see-glimpse-of-special-moments
Copied
एक्सल एंटरटेनमेंट ने शेयर की मडगांव एक्सप्रेस की मस्ती से भरी BTS पिक्चर्स, देखिए खास पलों की झलक
एक्सल एंटरटेनमेंट ने शेयर की मडगांव एक्सप्रेस की मस्ती से भरी BTS पिक्चर्स, देखिए खास पलों की झलक
 
मडगांव एक्सप्रेस एक हंसी से भरा सफर है, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है, एंटरटेनमेंट का तड़का कहे जाने वाली यह फिल्म बेहतरीन फिल्मों में से एक बनकर सामने आई है। फिल्म अपने रिलीज के बाद से ही दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही है।
फिल्म ने अपने रिलीज के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 12.55 करोड़ की कमाई अपने नाम की थी। जबकि अपने दूसरे हफ्ते की शुरुआत में फिल्म ने 1.03 करोड़ की कमाई की है।
 
हाल ही में मडगांव एक्सप्रेस के मेकर्स ने बिहाइंड द सीन्स पिक्चर्स शेयर किए हैं। शेयर की गई तस्वीरों की सीरीज फैंस से लेकर दर्शकों को फिल्म के बिहाइंड द सीन्स मैडनेस की दुनिया में लेकर जाती हैं, जब एक्टर्स फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तस्वीरें फिल्म के कुछ यादगार लम्हों की झलक भी दिखाती हैं, जिसमें अविनाश तिवारी, प्रतीक गांधी, दिव्येंदु, और नोरा फतेही फिल्म के डेब्यूटेंट डायरेक्टर कुणाल खेमू के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
 
तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मार्क्स ने कैप्शन में लिखा है, "#MadgaonExpress के पीछे की मैडनेस, अब सिनेमाघरों में है। #NeverSceneBefore
 
 
मडगांव एक्सप्रेस ने अपने दर्शकों को हंसी और मस्ती भरी एडवेंचर की रंगीन दुनिया में सराबोर कर दिया है। फिल्म लीड कास्ट की जबरदस्त परफॉर्मेंस से भरी हुई है, यह फिल्म बेहद दिलचस्प कहानी और हैरतअंगेज ट्विस्ट और टर्न्स के साथ आती है जिसमें माइंड ब्लोइंग पंच का तड़का है। यह फिल्म पूरी तरह से दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का पैकेज है, जिसे सिल्वर स्क्रीन पर देखना अपने आप में खास है।
 
"बचपन के सपने... लग गए अपने," इस टैगलाइन के साथ, 'मडगांव एक्सप्रेस' को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। वहीं, फिल्म को कुणाल खेमू द्वारा लिखा और डायरेक्ट किया गया है, जो अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे सभी द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
Mamta Choudhary

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 29 Apr, 2026Super Admin

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter