'हमारे बारह' ने लिमिटेड शो और लिमिटेड स्क्रीन्स के बावजूद की जबरदस्त शुरुआत! पहले दिन की 1.40 करोड़ की कमाई अपने नाम

कंट्रोवर्सीज और लिमिटेड स्क्रीनिंग के बावजूद, "हमारे बारह" ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। लिमिटेड रिलीज स्ट्रेटजी के बावजूद, फिल्म 1.40 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन हासिल करने में सफल रही है।

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
June 22, 2024 • 6:12 PM
र
रिव्यू
NEWS CARD
Logo
'हमारे बारह' ने लिमिटेड शो और लिमिटेड स्क्रीन्स के बावजूद की जबरदस्त शुरुआत! पहले दिन की 1.40 करोड़ की कमाई अपने नाम
“'हमारे बारह' ने लिमिटेड शो और लिमिटेड स्क्रीन्स के बावजूद की जबरदस्त शुरुआत! पहले दिन की 1.40 करोड़ की कमाई अपने नाम”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
22 Jun 2024
https://hindi.bollyorbit.com/humare-barah-had-a-great-start-despite-limited-shows-and-limited-screens-earned-140-crores-on-the-first-day
Copied
'हमारे बारह' ने लिमिटेड शो और लिमिटेड स्क्रीन्स के बावजूद की जबरदस्त शुरुआत! पहले दिन की 1.40 करोड़ की कमाई अपने नाम
'हमारे बारह' ने लिमिटेड शो और लिमिटेड स्क्रीन्स के बावजूद की जबरदस्त शुरुआत! पहले दिन की 1.40 करोड़ की कमाई अपने नाम
 
"हमारे बारह" ने अपनी रिलीज के साथ ही एक्साइटमेंट और कंट्रोवर्सी को हवा दी है। फिल्म का मक्सद अच्छी कहानी पेश करते हुए संवेदनशील सामाजिक मुद्दों पर रोशनी डालने की है। उत्तर प्रदेश की बैकड्रॉप पर सेट यह फिल्म भारत की बढ़ती जनसंख्या पर रोशनी डालती है, जो एक ऐसा विषय है जिस पर शायद ही कभी चर्चा की जाती है। साथ ही इस फिल्म के जरिए इस मुद्दे के बारे में सोचने और चर्चा शुरू करने का उद्देश्य है।
 
"हमारे बारह" को शुरुआती दिनों में विरोध और   ऑनलाइन धमकियों का सामना करना पड़ा, खास तौर पर फिल्म की एक्ट्रेसेज को, लेकिन फिल्म इन सब के बावजूद मजबूती से सामाजिक मुद्दे पर सिनेमाई कहानी कहने के लिए तैयार है। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर भावनाओं को गहराई तक छूता है और सामाजिक बातों पर रोशनी डालता है, ऐसे में अब जब फिल्म 21 जून 2024 को रिलीज हो चुकी है, तब यह सभी को एक शक्तिशाली सिनेमाई अनुभव देने का वादा कर रही है।
 
कंट्रोवर्सीज और लिमिटेड स्क्रीनिंग के बावजूद, "हमारे बारह" ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। लिमिटेड रिलीज स्ट्रेटजी के बावजूद, फिल्म 1.40 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन हासिल करने में सफल रही है। यह उपलब्धि न सिर्फ फिल्म की दमदार कहानी को दर्शाती है, बल्कि दर्शकों की पसंद और फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन के तरीके में भी बदलाव का संकेत देती है।
 
शुरुआती चुनौतियों के बावजूद दर्शकों से जुड़ने की फ़िल्म की क्षमता इसकी इंपोर्टेंस और पॉपुलैरिटी को दर्शाती है। सोशल मीडिया पर चर्चा और पॉजिटिव रिव्यूज की वजह से फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों में अपनी तरफ खींचने में अहम भूमिका निभाई है। इस बात से पता चलता है कि कैसे प्रभावी कहानी कहने से को बाधा रोक नहीं सकती। 
 
"हमारे बारह" फिल्म संवेदनशील मुद्दों को सावधानी और समझ के साथ पेश करती है।  जिसमें समाज में होने वाले मुश्किलों पर अनोखे अंदाज में रोशनी डाली गई है, जिसे मेनस्ट्रीम सिनेमा में अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। फिल्म को पहले दिन मिली सफलता ने इसके सिनेमाघरों में परफॉर्मेंस के लिए एक उम्मीद से भरा रास्ता तैयार कर दिया है, जो दर्शकों के इंटरेस्ट और इंगेजमेंट के मजबूत संभावना को दर्शाता है।
 
अन्नू कपूर, अश्विनी कालसेकर, अभिमन्यु सिंह, पार्थ समथान और अन्य जैसे दमदार कलाकारों से सजी "हमारे बारह" का निर्देशन रवि एस गुप्ता ने किया है और इसका निर्माण बीरेंद्र भगत, रवि एस गुप्ता, संजय नागपाल और शिव बालक सिंह ने किया है। राजन अग्रवाल द्वारा लिखित और क्रिएटिव डायरेक्टर अजेंद्र अजय द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी सामाजिक चुनौतियों और व्यक्तिगत संघर्षों की दिल छू लेने वाली कहानी पेश करने का वादा करती है
ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter