’कल्कि 2898 AD' के मेकर्स ने जारी की डायरेक्टर नाग अश्विन संग दीपिका पादुकोण की BTS तस्वीर

ग्लोबल साइंस-फिक्शन फिल्म "कल्कि 2898 AD" जिसमें दीपिका ने सेंट्रल रोल निभाया उसने दर्शकों को चौंका दिया है। यहां तक की दीपिका को 'फिल्म की जान तक माना जा रहा है। दीपिका की दमदार परफॉर्मेंस, खासकर आग वाले सीन में, जो वायरल हो गया है,

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
July 16, 2024 • 2:59 PM
र
रिव्यू
NEWS CARD
Logo
’कल्कि 2898 AD' के मेकर्स ने जारी की डायरेक्टर नाग अश्विन संग दीपिका पादुकोण की BTS तस्वीर
“’कल्कि 2898 AD' के मेकर्स ने जारी की डायरेक्टर नाग अश्विन संग दीपिका पादुकोण की BTS तस्वीर”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
16 Jul 2024
https://hindi.bollyorbit.com/makers-of-kalki-2898-ad-released-bts-picture-of-deepika-padukone-with-director-nag-ashwin
Copied
’कल्कि 2898 AD' के मेकर्स ने जारी की डायरेक्टर नाग अश्विन संग दीपिका पादुकोण की BTS तस्वीर
’कल्कि 2898 AD' के मेकर्स ने जारी की डायरेक्टर नाग अश्विन संग दीपिका पादुकोण की BTS तस्वीर
 
दीपिका पादुकोण और प्रभास की फिल्म "कल्कि 2898 AD" अपनी रिलीज के बाद तीसरे हफ्ते में इंटर करने के लिए तैयार है, बता दें कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अच्छा परफॉर्मेंस जारी है। 'कल्कि 2898 AD' के मेकर्स ने फिल्म के सेट पर डायरेक्टर नाग अश्विन के साथ दीपिका द्वारा अभिनीत सुमति के किरदार की एक नई तस्वीर शेयर की है। डायरेक्टर ने कहा है कि दीपिका फिल्म में मेन कैरेक्टर हैं और कहानी इनपर फोकस करने के साथ उनके इर्द-गिर्द घूमती है।
 
https://www.instagram.com/p/C9cD8PRxayE/?igsh=MXIxZnJvMHBmYmJodw==
 
फोटो में दीपिका पादुकोण अपने किरदार सुमति के मुताबिक कपड़े पहने हुए हैं और फिल्म के लिए एक योद्धा की तरह दिख रही हैं। इस दौरान डायरेक्टर नाग अश्विन लाल शर्ट पहने उनके एक्ट्रेस के साथ बैठे हैं। वे आने वाले किसी सीन के बारे में गहरी चर्चा करते दिख रहे हैं, दीपिका उनकी बातों को ध्यान से सुन रही हैं। यह तस्वीर एक गुफा की तरह लग रही है जिसमें जटिल जड़ें हैं। फोटो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "फोटो के बीच में। हमारी सुमति और जहाज के कैप्टन!" यह हमें दीपिका के उस लुक की याद दिलाता है जिसे हमने पहले शेयर की गई झलकियों में देखा था।
 
ग्लोबल साइंस-फिक्शन फिल्म "कल्कि 2898 AD" जिसमें दीपिका ने सेंट्रल रोल निभाया उसने दर्शकों को चौंका दिया है। यहां तक की दीपिका को 'फिल्म की जान तक माना जा रहा है। दीपिका की दमदार परफॉर्मेंस, खासकर आग वाले सीन में, जो वायरल हो गया है, को क्रिटिक्स और फैंस द्वारा खूब सराहा गया है।
 
नाग अश्विन ने बिना किसी हिचकिचाहट के दीपिका की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि राइटिंग के प्रोसेस के दौरान बहुत सारे चर्चाओं ने उनके किरदार के महत्व पर रोशनी डाली। उन्होंने आगे कहा, "वह कहानी की सबसे जरूरी हिस्सा हैं। जब हम लिख रहे थे तब इसपर हमने बहुत सारी चर्चा भी को थी। मुझे लगता है कि सबसे आसान जवाब जो हम तक पहुंचा वह यह था कि आप किसका किरदार हटा दें और कहानी ही न रहे? और वह दीपिका का किरदार बन गया। क्योंकि अगर आप उनका किरदार हटा दें तो कहानी ही नहीं बचेगी। कल्कि नहीं रहेगी।"
 
दर्शकों ने दीपिका द्वारा बारीकी से की गई  एक्टिंग की तारीफ की है और उन्हें "फिल्म की जान" कह रहे हैं। उनके द्वारा किए गए आग वाले सीन के असर की बराबरी "गेम ऑफ थ्रोन्स" की आइकॉनिक "खलीसी" डेनेरीस टार्गेरियन से की गई है, जो दर्शाता है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण की मौजूदगी बहुत शक्तिशाली है।
 
डायरेक्टर नाग अश्विन ने यह भी कहा कि दीपिका पादुकोण "कल्कि 2898 AD" की जीवनरेखा हैं। राइटिंग के दौरान की गई ढेर सारी बातचीत ने उनके किरदार को कहानी के मूल के रूप में स्थापित कर दिया।
ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter