मलाइका अरोरा एसीई बिजनेस एंड इन्फ्लुएंसर्स अवार्ड्स में मुख्य अतिथि के तौर पे शिरकत करेगी

मुंबई : ए सी ई इन्फ्लुएंसर्स एंड बिजनेस अवार्ड्स एक पहल है जो भारतीय मनोरंजन और व्यावसायिक एजेंसियों और उनके लोगों को उनके काम और सभी उद्योगों में उनके योगदान के लिए सम्मानित करती है। ACE अवार्ड्स का 2022 संस्करण, जो 27 नवंबर को होगा, जो पुरस्कार विजेता हस्तियों को पुरस्कृत करेगा और उनकी सराहना […]

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
November 19, 2022 • 1:42 PM
अ
अवार्ड
NEWS CARD
Logo
मलाइका अरोरा एसीई बिजनेस एंड इन्फ्लुएंसर्स अवार्ड्स में मुख्य अतिथि के तौर पे शिरकत करेगी
“मलाइका अरोरा एसीई बिजनेस एंड इन्फ्लुएंसर्स अवार्ड्स में मुख्य अतिथि के तौर पे शिरकत करेगी”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
19 Nov 2022
https://hindi.bollyorbit.com/malaika-arora-to-attend-ace-business-u0026-influencers-awards-as-chief-guest
Copied
मलाइका अरोरा एसीई बिजनेस एंड इन्फ्लुएंसर्स अवार्ड्स में मुख्य अतिथि के तौर पे शिरकत करेगी
मलाइका अरोरा एसीई बिजनेस एंड इन्फ्लुएंसर्स अवार्ड्स में मुख्य अतिथि के तौर पे शिरकत करेगी
मुंबई : ए सी ई इन्फ्लुएंसर्स एंड बिजनेस अवार्ड्स एक पहल है जो भारतीय मनोरंजन और व्यावसायिक एजेंसियों और उनके लोगों को उनके काम और सभी उद्योगों में उनके योगदान के लिए सम्मानित करती है। ACE अवार्ड्स का 2022 संस्करण, जो 27 नवंबर को होगा, जो पुरस्कार विजेता हस्तियों को पुरस्कृत करेगा और उनकी सराहना करेगा। होटल सहारा स्टार, मुंबई में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कई हस्तियां अपने बेहतरीन परिधान और फैशन में नजर आएंगी।
पिछले एक दशक में बिजनेस और शोबिज इंडस्ट्री का काफी विकास हुआ है। इस इंडस्ट्री का परिदृश्य अब विकसित हुआ है और हर गुजरते साल के साथ हजारों प्रोफेशनल्स के साथ-साथ युवा, तेज दिमाग लोग यहाँ जुड़े है, आगे बढे है और देश की कम्युनिकेशन इंडस्ट्री में अपने योगदान दे रहे है.
कार्यक्रम की आयोजक शैली लाथेर ने बीस से अधिक पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने ने कहा कि ए सी ई मोका देता है दूरदर्शी गो-गेटर्स, बहादुर चैंपियन और साहसी उद्यमियों को, जिस वजह से वह चैंपियन बने। उस लक्षयांक को हांसिल करने की यात्रा को, उनके चैंपियन बनाने वाले विचारों को, उनकी भविष्य की सोच को प्रदर्शित करने का।” शेली, देश भर की प्रतिभाओं को पहचानने के लिए और उन्हें लॉन्च करने के लिए “एस राज” नाम से अपना एक नया प्रोडक्शन हाउस भी ला रही है।
ऐस इन्फ्लुएंसर बिजनेस अवार्ड्स का केंद्र बिंदु उन उपलब्धियों का सम्मान करना है जिन्होंने उन्हें असाधारण सफ़लता हासिल करने में सक्षम बनाया। सभी निडर कंटेंट डेवलपर्स, साहसी रिस्क टेकर्स और मनोरंजन, खेल, इन्फ्ल्युअनसरस और कई इंडस्ट्री के अग्रणी के इस अवसर का जश्न मनाने के लिए सबसे बड़े और प्रतिभाशाली सितारे अपनी स्टाइल के साथ इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter