सूर्या ने मैग्नम ओपस फिल्म 'कंगुवा' में अपने हिस्से की शूटिंग की पूरी

फिल्म को 3डी फॉर्मेट सहित 10 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा और निर्माता फिल्म में बड़े पैमाने पर मानवीय भावनाओं, शक्तिशाली प्रदर्शन और पहले कभी न देखे गए एक्शन सीक्वेंस का दर्शकों से वादा करते है।

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
January 11, 2024 • 4:24 PM
स
सिनेमा
NEWS CARD
Logo
सूर्या ने मैग्नम ओपस फिल्म 'कंगुवा' में अपने हिस्से की शूटिंग की पूरी
“सूर्या ने मैग्नम ओपस फिल्म 'कंगुवा' में अपने हिस्से की शूटिंग की पूरी”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
11 Jan 2024
https://hindi.bollyorbit.com/suriya-completes-shooting-of-his-part-in-magnum-opus-film-kanguva
Copied
सूर्या ने मैग्नम ओपस फिल्म 'कंगुवा' में अपने हिस्से की शूटिंग की पूरी
सूर्या ने मैग्नम ओपस फिल्म 'कंगुवा' में अपने हिस्से की शूटिंग की पूरी
 
एक्टर सूर्या ने फिल्म कंगुवा के सेट्स से अपने लास्ट डे शूट की दिखाई झलक, तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर लिखा एक नोट 
 
 स्टूडियो ग्रीन के.ई. ज्ञानवेलराजा ने यूवी क्रिएशन्स वामसी-प्रमोद के सहयोग से प्रस्तुत कंगुवा जनता को एक शानदार सिनेमाई सफर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस मैग्नम ओपस में सूर्या शिवकुमार, दिशा पटानी और बॉबी देओल हैं। पिछले साल मुख्य अभिनेता सूर्या के जन्मदिन पर निर्माताओं ने फिल्म की एक आकर्षक झलक लॉन्च की थी, जिसके बाद से इस फिल्म का जनता द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को लेकर आई एक ताजा अपडेट की माने तो एक्टर सूर्या ने फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है और फिल्म से एक नई तस्वीर शेयर करते हुए उसे कैप्शन दिया, "कंगुवा के लिए मेरा आखिरी शॉट! पूरी यूनिट पॉजिटिविटी से भरी हुई है! यह एक का अंत है और कई की शुरुआत है..! सभी यादों के लिए डियर @directorsiva और टीम को धन्यवाद! Kanguva बहुत बड़ा और खास है, आप सभी के इसे स्क्रीन पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते! #Family #Missing" https://twitter.com/Suriya_offl/status/1745076026416214401?t=_wGJliKM74dv1Er0ncfhQQ&s=19
सूर्या द्वारा साझा की गई फोटो में उन्हें एक योद्धा के रूप में दिखाया गया है और फिल्म दो अलग-अलग टाइम पीरियड, प्राचीन और आधुनिक युग में यात्रा करती है। फिल्म को 3डी फॉर्मेट सहित 10 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा और निर्माता फिल्म में बड़े पैमाने पर मानवीय भावनाओं, शक्तिशाली प्रदर्शन और पहले कभी न देखे गए एक्शन सीक्वेंस का दर्शकों से वादा करते है। फिलहाल 'कागुवा' का निर्माण तेजी से चल रहा है और जिस तरह से प्रोजेक्ट को आकार मिल रहा है, उससे पूरी टीम उत्साहित है। इसके साथ ही दर्शकों को विजुअल ट्रीट देने के लिए फिल्म का 3डी वर्जन भी शुरू हो गया है। फिल्म में वेट्री पलानीसामी की सिनेमैटोग्राफी और 'रॉकस्टार' देवी श्री प्रसाद का संगीत स्कोर है। प्रोडक्शन हाउस स्टूडियो ग्रीन के.ई. ज्ञानवेल राजा के बारे में बात करें, तो पिछले 16 सालों में 'सिंघम' सीरीज, 'परुथी वीरन', 'सिरुथाई', 'कोम्बन', 'नान महान अल्ला', 'मद्रास', 'टेडी' और हाल ही में 'पाथु थाला' जैसी फिल्मों सहित कई ब्लॉकबस्टर हिट देने के लिए साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया में एक बड़ा नाम रहें है। इस बीच स्टूडियो ग्रीन कई रोमांचक और दिलचस्प बड़े पैमाने के मनोरंजन के साथ जनता की सेवा करेगा जिसमें थंगालान भी शामिल है।
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter