धमाकेदार एक्शन फिल्म 'मटका' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज़ 

तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ फ़िल्म मटका हिंदी में भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने आ रही है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस सिनेमा में कैसे वासु मटका नाम के जुए के द्वारा पूरे देश पर राज करता है, फ़िल्म उसके सफर को दर्शाती है।

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
November 9, 2024 • 11:50 AM
स
सिनेमा
NEWS CARD
Logo
 धमाकेदार एक्शन फिल्म 'मटका' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज़ 
“ धमाकेदार एक्शन फिल्म 'मटका' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज़ ”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
9 Nov 2024
https://hindi.bollyorbit.com/the-explosive-trailer-of-the-action-film-matka-is-released
Copied
 धमाकेदार एक्शन फिल्म 'मटका' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज़ 
 धमाकेदार एक्शन फिल्म 'मटका' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज़ 
 
मुंबई : फ़िल्म मटका का जबरदस्त हिंदी ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस पिक्चर का फैंस बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।सबसे दिलचस्प है कि 14 नवम्बर को साउथ की 2 बड़ी फ़िल्मों की भिड़ंत होने वाली है। साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म 'कंगुवा' के साथ  वरुण तेज, मीनाक्षी चौधरी और नोरा फतेही स्टारर फ़िल्म मटका भी एक साथ बिग स्क्रीन पर दस्तक दे रही है। 2 मिनट 47 सेकन्ड के इस ट्रेलर में मटका किंग वासु की कहानी धमाकेदार एक्शन के माध्यम से बयान की गई है। साउथ स्टार अल्लु अर्जुन, रामचरण के कजिन वरुण तेज का लुक और उनका अवतार पीरियड एक्शन फ़िल्म "मटका" में अलग ही स्तर का दिख रहा है।
 
रिंग मास्टर के रूप में हीरो वरुण तेज की धांसू एंट्री होती है। एक से बढ़कर एक डायलॉग दर्शकों की उत्सुकता बढाने के लिए काफी हैं। फ़िल्म मटका के कुछ संवाद देखें "यह ड्रग्स से भी डेंजरस है, एक बार जो इसमे फंसा वो बाहर नहीं निकलता।","तुम्हारी जरूरत है पैसा और वो एक नशा है।" हम आशाओं को बेचकर लोगों का विश्वास खरीदते हैं।" "मेरे जैसे लोगों की वजह से दस लोगों का पेट भरता है।"
 
ट्रेलर में नोरा फतेही का आइटम सॉन्ग "ले ले राजा" कातिलाना नजर आता है। 70-80 के दशक के मटका किंग की इस कहानी में साउथ ऎक्टर वरुण तेज का भौकाल ऑडिएंस के लिए ट्रीट है। वैमइंडिया प्रस्तुत, निर्देशक करुणा कुमार की फ़िल्म "मटका" व्यारा एंटरटेनमेंट और एसआरटी एंटरटेनमेंट के बैनर तले और वाइड एंगल मीडिया के सहयोग से बनी है। पीरियड क्राइम और एक्शन ड्रामा फिल्म मटका के निर्माता डॉ. विजेंद्र रेड्डी तीगाला और रजनी तल्लूरी हैं। प्रेजेंटर वामइंडिया हैं और हिंदी में सिनेमाघरों में इसका वितरण जय विरात्रा एंटरटेनमेंट लिमिटेड कर रही है।
 
हिंदी में मटका को रिलीज कर रहे अनीश देव ने कहा कि यह सिर्फ दक्षिण भारत की फ़िल्म नहीं है बल्कि मटका एक पैन इंडिया सिनेमा है। इस मूवी में रोमांच है, एक्शन है और नेशनल अपील है। यह मास एंटरटेनर हिंदी की सारी बड़ी टेरिटरी में भव्य रूप से रिलीज़ हो रही है। हम मटका को एक बड़ी पैन इंडिया फ़िल्म के तौर पर सिनेमाघरों में रिलीज़ कर रहे हैं। फ़िल्म के हिंदी ट्रेलर को भी जैसा रेस्पॉन्स मिल रहा है हमें विश्वास है कि ऑडिएंस पिक्चर को भी बहुत पसन्द करेंगे।"
 
तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ फ़िल्म मटका हिंदी में भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने आ रही है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस सिनेमा में कैसे वासु मटका नाम के जुए के द्वारा पूरे देश पर राज करता है, फ़िल्म उसके सफर को दर्शाती है।
 
Trailer Link : https://youtu.be/G0vihIYLxow
ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter