भारत के एजुकेशन सिस्टम में हो रहे घोटालों और मक्कारियों का जल्द ही होगा पर्दाफ़ाश’
एक के बाद एक कई सबक देने वाली कहानियों का तोहफा दर्शकों को देने के बाद अब एमएक्स प्लेयर 15 सितंबर, 2022 को एक नई वेब सीरीज़ लेकर आ रहा है। शिक्षा मंडल नाम की यह सीरीज़ दिल को झकझोर देने वाली कहानी है, जो सत्य घटना पर आधारित है। दावा किया जा रहा है […]



एक के बाद एक कई सबक देने वाली कहानियों का तोहफा दर्शकों को देने के बाद अब एमएक्स प्लेयर 15 सितंबर, 2022 को एक नई वेब सीरीज़ लेकर आ रहा है। शिक्षा मंडल नाम की यह सीरीज़ दिल को झकझोर देने वाली कहानी है, जो सत्य घटना पर आधारित है। दावा किया जा रहा है कि भारत के एजुकेशन सिस्टम में हो रहे घोटालों का पर्दाफाश करते हुए यह सीरीज़ दर्शकों की आँखें खोलने का काम करेगी।
हाल ही में सीरीज़ का ट्रेलर लॉन्च किया गया है, जो दिल दहला देने वाला है। एमएक्स प्लेयर ने इसकी जानकारी स्वदेशी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, कू के माध्यम से दी है, जिसमें कहा गया है:
उठने वाला है इंडिया के सबसे बड़े एजुकेशन स्कैम से पर्दा। देखिए शिक्षा मंडल, जो 15 सितंबर को रिलीज हो रही है।

































































