फ़िल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड ' की स्टारकास्ट ने जयपुर में किया प्रमोशन

फ़िल्म की दूसरी जोड़ी है “कभी ख़ुशी कभी हम” में बाल कलाकार की भूमिका से चर्चित हुए ज़ीब्रान ख़ान और “मामला लीगल है” से फ़ेम हुई नैला ग्रेवाल की। ज़ीब्रान ने कहा कि जब इश्क़ विश्क़ आई थी तो वे स्कूल में थे और स्कूल के एनुअल फ़ंक्शन में इसके गाने पर उन्होंने डांस किया था जिसकी यादें आज भी उनके दिल में है।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 29 Apr, 2026Super Admin
June 8, 2024 • 1:50 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
फ़िल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड ' की स्टारकास्ट ने जयपुर में किया प्रमोशन
“फ़िल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड ' की स्टारकास्ट ने जयपुर में किया प्रमोशन”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
8 Jun 2024
https://hindi.bollyorbit.com/the-star-cast-of-the-film-ishq-vishk-rebound-promoted-it-in-jaipur
Copied
फ़िल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड ' की स्टारकास्ट ने जयपुर में किया प्रमोशन
फ़िल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड ' की स्टारकास्ट ने जयपुर में किया प्रमोशन

जयपुर में फ़िल्म “इश्क विश्क रिबाउंड “ की स्टारकास्ट ने फ़िल्म का प्रमोशन किया। यह फ़िल्म इस महीने 21 जून को रिलीज़ होने जा रही है। इस फ़िल्म में रोहित सराफ, ज़ीब्रान खान, नैला ग्रेवाल और पश्मीना रोशन पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में जेन ज़ी के नजरिए से प्यार और रिश्तों की पेचीदगियों को दिखाया गया है। फ़िल्म के निर्माता टिप्स फ़िल्म्स के स्वामी रमेश तौरानी व जया तौरानी है। फ़िल्म के प्रमोशन के सिलसिले में टीम की स्टारकास्ट ने आज जयपुर में मीडिया से बात की।


फ़िल्म में मुख्य चरित्र निभा रहे अभिनेता रोहित सराफ़ ने मीडिया को बताया कि उनकी यह नई फ़िल्म इश्क़ विश्क़ से बिलकुल अलग है। यह रोमांटिक-कॉमेडी-ड्रामा शाहिद कपूर और अमृता राव अभिनीत इश्क़ विश्क़ की फ्रेंचाइजी को आगे ज़रूर ले जाती है। पिछली फ़िल्म का संगीत बेहद पसंद किया गया था, इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ पुराने गाने इस फ़िल्म में रिक्रियेट किए गये हैं। इस फ़िल्म में पश्मीना रोशन, नैला ग्रेवाल व ज़ीब्रान ख़ान आदि सभी युवा प्रतिभाएँ हैं और फ़िल्म के निर्देशक निपुण अविनाश धर्माधिकारी की भी यह पहली फ़िल्म है। कुल मिलाकर यह युवा व ताज़ा प्रतिभाओं की पेशकश है। मैं इस फ़िल्म में राघव का किरदार निभा रहा हूँ। 

उन्होंने कहा कि “इश्क विश्क रिबाउंड” प्यार, दोस्ती, रिश्तों और आज की ज़िंदगी की जटिलताओं पर एक आधुनिक व भरोसेमंद दृष्टिकोण को सामने रखती है। हमारे निर्माताओं का मानना है कि दर्शकों को सिनेमाघरों में युवा केंद्रित फिल्म देखे हुए काफी समय हो गया है। इसलिए यह सही व उचित मौक़ा है कि हम एक बार फिर युवा दिलों की धड़कन बनकर पर्दे पर आयें। इश्क विश्क के ओरिजिनल गानों को इस फ़िल्म में रखने के बारे में  उन्होंने कहा, "इश्क विश्क प्यार व्यार” और “चोट दिल पे लगी” जैसे गाने इतने लोकप्रिय थे कि हमारे निर्देशक ने उन्हें यहाँ रिक्रियेट किया है।

रोहित सराफ, जिन्होंने नेटफ्लिक्स की रोमांटिक कॉमेडी सीरीज़ मिसमैच्ड से प्रसिद्धि पाई और लूडो, द स्काई इज़ पिंक और विक्रम वेधा के हिंदी संस्करण जैसी फिल्मों में भी काम किया है, ने कहा कि वह इश्क विश्क के गीत सुनते हुए बड़े हुए हैं और अब इन गीतों के नए संस्करण में ख़ुद शामिल होना "विचित्र"  लगता है। यह एक सपने के सच होने जैसा है। मैं अभी भी शाहिद द्वारा गाने में किए गए काम का मुरीद हूँ और ऐसा कर पाना मेरे लिए एक वरदान है।" हालांकि, पुरानी यादों को एक तरफ रखते हुए, हमने संतुलन बनाए रखने के लिए संगीत और नृत्य पक्ष पर भी कड़ी मेहनत की है ताकि आज के युवा दर्शकों से भी जुड़ सकें।

Mamta Choudhary

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 29 Apr, 2026Super Admin

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter