इस शनिवार, एंड पिक्चर्स ला रहा है प्यार और डर की अनसुनी कहानी, विक्रम भट्ट की ‘जुदा होके भी’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ
अनजाने मोड़, रोमांचक रहस्य और जबर्दस्त उत्सुकता जगाने वाला सस्पेंस… जाने-माने डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने सुपर नैचुरल हॉरर और रहस्यमय कहानियों की कला में महारत हासिल कर ली है, जो हमें यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि क्या हम वाकई सुरक्षित हैं? और इस सितंबर एंड पिक्चर्स सुपर नैचुरल हॉरर का टच लिए […]



अनजाने मोड़, रोमांचक रहस्य और जबर्दस्त उत्सुकता जगाने वाला सस्पेंस… जाने-माने डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने सुपर नैचुरल हॉरर और रहस्यमय कहानियों की कला में महारत हासिल कर ली है, जो हमें यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि क्या हम वाकई सुरक्षित हैं? और इस सितंबर एंड पिक्चर्स सुपर नैचुरल हॉरर का टच लिए उनकी नई रोमांटिक कहानी ‘जुदा होके भी’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ प्यार और डर की अनसुनी कहानी लेकर आ रहा है, जिसका प्रसारण 17 सितंबर को रात 8 बजे किया जाएगा! इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, ऐंद्रिता रे और मेहेरज़ान माज़दा लीड भूमिकाओं में हैं।
विक्रम भट्ट के द्वारा निर्देशित और महेश भट्ट द्वारा लिखी गई इस फिल्म में लगभग दो दशकों बाद दोनों ने साथ काम किया है। इस फिल्म में कहानी के दोनों सिरों से भावनाएं पेश की गई हैं, जिसमें एक ऐसी दुनिया का रहस्य है, जो हमारी समझ से बाहर है। ‘जुदा होके भी’ दुनिया की ऐसी पहली फिल्म है, जो पूरी तरह वर्चुअल प्रोडक्शन में शूट की गई है और जिसने भारत में एक बिल्कुल नई टेक्नालॉजी पेश की है।
फिल्म के निर्देशक विक्रम भट्ट कहते हैं, “जब भट्ट साहब किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा होते हैं, तो वो हमेशा खास होता है। इस फिल्म का टाइटल बिल्कुल मेरे और उनके असली ज़िंदगी के रिश्ते की तरह है। यह ऐसी साझेदारी है, जो हमारे पेशेवर रिश्तों से आगे है। हमने पूरी फिल्म बनाने के लिए कंप्यूटर्स का इस्तेमाल किया। एक जॉनर के रूप में हॉरर ने बतौर दर्शक हमेशा मुझमें उत्सुकता जगाई है और इसी वजह से मैं अक्सर इसे पर्दे पर पेश करता रहता हूं। एक कहानीकार के रूप में मुझे ऐसे सीन्स बनाने में मजा आता है, जो उत्सुकता बढ़ाएं और कहानी में तेजी भी लाएं। ‘जुदा होके भी’ भावनाओं का उफान, मन की हलचल, रहस्यमय मोड़ और एक अटूट प्यार की कहानी है, जो आपको आपकी उम्मीद से कुछ अलग दिखाने का वादा करती है।






























































