टाइगर श्रॉफ का वीडियो हुआ वायरल, अपनी ही दौड़ में दौड़ते नजर आए अभिनेता
बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ का स्टारडम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। फैंस और दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले टाइगर सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं हैं, उन्होंने पूरी दुनिया में फैंस बनाने को लेकर बड़ी छलांग लगाई है। इसके बाद आलम यह है कि एक छोटी- सी क्लिप भी अगर टाइगर सोशल […]




बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ का स्टारडम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। फैंस और दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले टाइगर सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं हैं, उन्होंने पूरी दुनिया में फैंस बनाने को लेकर बड़ी छलांग लगाई है। इसके बाद आलम यह है कि एक छोटी- सी क्लिप भी अगर टाइगर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दें, तो लाइक और कमेंट्स की जैसे झड़ी ही लग जाती है और देखते ही देखते यह पोस्ट कब वायरल हो जाता है, पता ही नहीं चलता है। फिर चाहे ये वीडियो एथलेटिक्स के हों या जिम के, योग के हो या डांस के, एक्टिंग के हो या शूट के, फैंस के बीच आते ही ये वीडियो उनके दिलों पर जादू कर जाते हैं।
इसी कड़ी में हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए उनके एक वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो कहीं न कहीं जिंदगी को लेकर एक बहुत बड़ी सीख देने का वादा करता है कि जंग कितनी भी कड़ी हो, अगर मन में ठान लिया, तो जीत निश्चित है।
देश के अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, कू ऐप पर भी अपने जलवे टाइगर श्रॉफ फैंस के बीच खूब बिखेरते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से टाइगर ने कहा है:

%20(6).jpg)

































































