'उर्वशी रौतेला परवीन बाबी की भूमिका निभाएंगी, उनका लुक परवीन बाबी से काफी मिलता-जुलता है' - लेखक धीरज मिश्रा

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
June 7, 2023 • 5:54 PM
ब
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
'उर्वशी रौतेला परवीन बाबी की भूमिका निभाएंगी, उनका लुक परवीन बाबी से काफी मिलता-जुलता है' - लेखक धीरज मिश्रा
“'उर्वशी रौतेला परवीन बाबी की भूमिका निभाएंगी, उनका लुक परवीन बाबी से काफी मिलता-जुलता है' - लेखक धीरज मिश्रा”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
7 Jun 2023
https://hindi.bollyorbit.com/urvashi-rautela-will-play-the-role-of-parveen-babi-her-look-is-very-similar-to-parveen-babi-writer-dheeraj-mishra
Copied
'उर्वशी रौतेला परवीन बाबी की भूमिका निभाएंगी, उनका लुक परवीन बाबी से काफी मिलता-जुलता है' - लेखक धीरज मिश्रा
'उर्वशी रौतेला परवीन बाबी की भूमिका निभाएंगी, उनका लुक परवीन बाबी से काफी मिलता-जुलता है' - लेखक धीरज मिश्रा
पिछले कुछ दिनों से परवीन बाबी की बायोपिक को लेकर काफी चर्चाएं चल रही है। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने दावा किया है कि इस बायोपिक में वह परवीन बाबी की भूमिका निभाने जा रही है। वहीं एक अंग्रेजी न्यूज पोर्टल ने अपनी जांच में इस दावे पर सवालिया निशान लगा दिया है। आरोप ये भी लगा कि उर्वशी रौतेला ने सुर्खियों में बने रहने के लिए ये शिगूफा छोड़ा है। इस बारे में ‘अमर उजाला’ ने फिल्म के लेखक धीरज मिश्रा से संपर्क किया और इस बायोपिक के बारे में विस्तार से बात की।
 
‘अमर उजाला’ से बातचीत के दौरान फिल्म के लेखक धीरज मिश्रा ने कहा, 'परवीन बाबी की बायोपिक पर मैं कोविड से पहले से काम कर रहा हूं। रिसर्च के दौरान मैने परवीन बाबी के कुछ ऐसे रिश्तेदारों से मुलाकात की, जिनके बारे में किसी को ज्यादा पता नहीं है। मैंने कुछ समय बी आर इशारा साहब के साथ काम किया था। बी आर इशारा के साथ मैं एक फिल्म करने वाला था, हालांकि वह फिल्म बनी नहीं। वह परवीन बाबी के किस्से सुनाया करते थे। परवीन बाबी के बारे में उनके माध्यम से जो भी जानकारी मिली थी, वह भी इस बायोपिक में देखने को मिलेगी।'
 
फिल्म में उर्वशी रौतेला को साइन किए जाने के बारे में धीरज मिश्रा ने बताया, 'उर्वशी रौतेला से पहले हम लोग सोनाक्षी सिन्हा और श्रद्धा कपूर के नाम पर विचार कर रहे थे। लेकिन जब हम लोगों ने उर्वशी रौतेला का एक म्यूजिक वीडियो 'बिजली की तार' में उन्हें  'जवानी तेरी बिजली की तार है' पर परफॉर्म करते देखा तभी हमने तय कर लिया कि उर्वशी रौतेला ही परवीन बाबी की भूमिका निभाएंगी। उनका लुक परवीन बाबी से काफी हद तक मिलता जुलता है। और फिर, हमें परवीन बाबी की भूमिका के लिए ऐसी लड़की चाहिए थी जिसने ज्यादा फिल्में न की हो।'
गौरतलब है कि परवीन बाबी के जीवन पर एक वेब सीरीज 'रंजिश ही सही' बन चुकी है, जो ओटीटी प्लेटफार्म वूट पर स्ट्रीम हुई थी। इस बारे में पूछे जाने पर लेखक धीरज मिश्रा कहते हैं, 'जब हमने सुना कि परवीन बाबी पर वेब सीरीज 'रंजिश ही सही' बन रही है तो हमने परवीन बाबी की बायोपिक बनाने का विचार छोड़ दिया था। लेकिन जब हमने वह सीरीज देखी तो उसमे सिर्फ निर्माता- निर्देशक महेश भट्ट और परवीन बाबी के रिश्ते के एंगल से कहानी दिखाई गई है। जब कि हमारी कहानी उससे काफी अलग है। तब हमें लगा कि अब इस पर काम शुरू किया जा सकता है।'
लेखक धीरज मिश्रा ने बताया, 'यह परवीन बाबी पर बनने वाली पहली आधिकारिक बायोपिक होगी। फिल्म के निर्माता वसीम खान ने दो महीने पहले ही इस प्रोजेक्ट को लेकर उर्वशी रौतेला से संपर्क किया था। फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उर्वशी रौतेला फिल्म में काम करने के लिए तुरंत राजी हो गई। इस फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी और फिल्म में बाकी कलाकार कौन-कौन होंगे, जल्दी ही इसकी भी आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाएगी।’
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter