विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई ह्यूमर, यादगार सीन्स और जानदार म्यूजिक वाली फिल्म 'सिंह इज़ किंग' के पूरे हुए 16 साल

विपुल शाह को फिल्म इंडस्ट्री में काफी अनुभव है, उनके पास कई सफल प्रोजेक्ट हैं, जिनका इंडियन सिनेमा पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। विपुल शाह की बड़ी हिट फ़िल्में बनाने की कला का पता 'सिंह इज़ किंग' जैसी फ़िल्मों से चलता है,

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
August 8, 2024 • 3:10 PM
ब
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई ह्यूमर, यादगार सीन्स और जानदार म्यूजिक वाली फिल्म 'सिंह इज़ किंग' के पूरे हुए 16 साल
“विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई ह्यूमर, यादगार सीन्स और जानदार म्यूजिक वाली फिल्म 'सिंह इज़ किंग' के पूरे हुए 16 साल”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
8 Aug 2024
https://hindi.bollyorbit.com/vipul-amritlal-shahs-production-singh-is-king-a-film-with-humour-memorable-scenes-and-great-music-completed-16-years
Copied
विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई ह्यूमर, यादगार सीन्स और जानदार म्यूजिक वाली फिल्म 'सिंह इज़ किंग' के पूरे हुए 16 साल
विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई ह्यूमर, यादगार सीन्स और जानदार म्यूजिक वाली फिल्म 'सिंह इज़ किंग' के पूरे हुए 16 साल
 
विपुल अमृतलाल शाह की 'सिंह इज़ किंग' के 16 साल: ह्यूमर, यादगार सीन और शानदार म्यूजिक से फिल्म ने छोड़ी है अपनी छाप
 
आज अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्टेड और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस फिल्म 'सिंह इज किंग' की 16वीं एनिवर्सरी है। यह 2000 के दशक के अंत में एक बड़ी हिट थी और दर्शकों पर इसका जबरदस्त असर देखने मिला था।
 
ऐसे में इस खास दिन का जश्न मनाते हुए सनशाइन पिक्चर्स ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर “सिंह इज़ किंग” के 16 साल पूरे होने पर एक मोशन वीडियो पोस्ट किया है।
 
https://www.instagram.com/reel/C-ZVWtqonJT/?igsh=MXI2am9yNXNkbjczMg==
 
‘सिंह इज किंग’ अपने ह्यूमर, यादगार सीन्स और जानदार म्यूजिक के लिए जानी जाती है। यह फिल्म अपने रिलीज के साल फैंस की पसंदीदा बन गई और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए इसने दुनिया भर में 122.7 करोड़ रुपये की कमाई अपने नाम की थी। फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, ओम पुरी, किरण खेर, रणवीर शौरी, नेहा धूपिया और सोनू सूद सहित कई बेहतरीन कलाकार शामिल थे।
 
'सिंह इज़ किंग' में कई हिट गाने थे। टाइटल ट्रैक 'सिंह इज़ किंग' से लेकर 'जी करदा', 'बस एक किंग', 'तेरी ओर', 'भूतनी के' और 'टल्ली हुआ' तक, हर गाने का अपना अलग अंदाज़ था। फिल्म के टाइटल ट्रैक में स्नूप डॉग का कैमियो था और इसमें आरडीबी भी थे। 'बस एक किंग' गाने में मीका सिंह और हार्ड कौर भी थे। इस तरह से फिल्म का साउंडट्रैक साल का तीसरा सबसे ज़्यादा बिकने वाला एल्बम था।
 
फिल्म की सफलता का श्रेय इसके प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह को भी जाता है। उन्होंने फिल्म को हिट बनाने में अहम भूमिका निभाई और इंडस्ट्री में अपनी जगह मजबूत की। विपुल ने पिछले कुछ सालों में कई सफल फिल्मों को प्रोड्यूस किया है, जिनमें नमस्ते लंदन, कमांडो सीरीज, वक्त, द केरल स्टोरी और हॉलिडे शामिल हैं। द केरल स्टोरी की सफलता के बाद, विपुल शाह की सनशाइन पिक्चर्स, जियो सिनेमा के साथ मिलकर हिसाब नाम की एक नई फिल्म रिलीज़ करने जा रही है। इस फिल्म में शेफाली शाह और जयदीप अहलावत अहम भूमिकाओं में हैं।
 
विपुल शाह को फिल्म इंडस्ट्री में काफी अनुभव है, उनके पास कई सफल प्रोजेक्ट हैं, जिनका इंडियन सिनेमा पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। विपुल शाह की बड़ी हिट फ़िल्में बनाने की कला का पता 'सिंह इज़ किंग' जैसी फ़िल्मों से चलता है, जो बहुत बड़ी सफ़लता थी। ऐसे में इस बात में दो राय नहीं है की उनकी नई फ़िल्म 'हिसाब' भी उनकी सफल फ़िल्मों की सूची में शामिल होने वाली है।
ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter