आशीष विद्यार्थी के पहले रैप सॉन्ग ‘तानाशाही’ ने मचाया तहलका

मुंबई: खलनायक, चरित्र अभिनेता और अब गायक! पर्दे की तस्वीर बदलने में माहिर अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने अपने करियर में नया अध्याय जोड़ते हुए संगीत की दुनिया में कदम रखा है। अपनी दमदार खलनायकी और अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित करने वाले आशीष ने अपने पहले रैप सॉन्ग ‘तानाशाही’ से संगीत जगत में धमाकेदार शुरुआत की है। यह […]

Bolly Orbit
Bolly Orbit Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
November 17, 2024 • 1:44 PM
म
म्यूजिक
NEWS CARD
Logo
आशीष विद्यार्थी के पहले रैप सॉन्ग ‘तानाशाही’ ने मचाया तहलका
“आशीष विद्यार्थी के पहले रैप सॉन्ग ‘तानाशाही’ ने मचाया तहलका”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
17 Nov 2024
https://hindi.bollyorbit.com/ashish-vidyarthi-s-first-rap-song-tanashahi-created-a-stir
Copied
आशीष विद्यार्थी के पहले रैप सॉन्ग ‘तानाशाही’ ने मचाया तहलका
आशीष विद्यार्थी के पहले रैप सॉन्ग ‘तानाशाही’ ने मचाया तहलका

मुंबई: खलनायक, चरित्र अभिनेता और अब गायक! पर्दे की तस्वीर बदलने में माहिर अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने अपने करियर में नया अध्याय जोड़ते हुए संगीत की दुनिया में कदम रखा है। अपनी दमदार खलनायकी और अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित करने वाले आशीष ने अपने पहले रैप सॉन्ग ‘तानाशाही’ से संगीत जगत में धमाकेदार शुरुआत की है। यह गाना उनके यूट्यूब चैनल ‘आशीष विद्यार्थी एक्टर व्लॉग्स’ पर रिलीज किया गया है और दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका है।

जिस आवाज़ ने फिल्मों में खौफ पैदा किया, वही आवाज़ अब श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर रही है। ‘तानाशाही’ एक मोटिवेशनल रैप है, जो समाज में स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता का संदेश देता है। इसके बोल—“तेरी मर्जियों पे क्यों दुनिया करे तानाशाही”—हर व्यक्ति को अपनी ज़िंदगी अपने तरीके से जीने की प्रेरणा देते हैं।

इस गाने के बोल मुंबई के मशहूर गीतकारों अनामिका गौड़ और संदीप गौड़ ने लिखे हैं। म्यूजिक कंपोज़ किया है उभरते हुए म्यूजिक डायरेक्टर्स ब्रदर्स मैक-मल्लार ने। मल्लार करमाकर ने इस गाने में आशीष विद्यार्थी के साथ अपनी आवाज़ भी दी है। गाने के बोल और म्यूजिक का तालमेल इसे नई पीढ़ी के लिए खास बनाता है।

rss_feed Disclaimer
Story published through syndicated feed
favorite Follow us for the latest updates:
Bolly Orbit

Bolly Orbit Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

सुझाए गए समाचार

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter