आमिर खान ने फिल्म लापता लेडीज पर खुलकर की बात, कहा - 'मुझे किरण ने टीम साथ मिलकर काम किया उसपर गर्व है'

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 29 Apr, 2026Super Admin
March 1, 2024 • 4:17 PM  0
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
आमिर खान ने फिल्म लापता लेडीज पर खुलकर की बात, कहा - 'मुझे किरण ने टीम साथ मिलकर काम किया उसपर गर्व है'
“आमिर खान ने फिल्म लापता लेडीज पर खुलकर की बात, कहा - 'मुझे किरण ने टीम साथ मिलकर काम किया उसपर गर्व है'”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
1 Mar 2024
https://hindi.bollyorbit.com/aamir-khan-spoke-openly-on-the-film-lapat-ladies-said-i-am-proud-of-the-team-kiran-has-worked-with
Copied
आमिर खान ने फिल्म लापता लेडीज पर खुलकर की बात, कहा - 'मुझे किरण ने टीम साथ मिलकर काम किया उसपर गर्व है'
आमिर खान ने फिल्म लापता लेडीज पर खुलकर की बात, कहा - 'मुझे किरण ने टीम साथ मिलकर काम किया उसपर गर्व है'
आमिर खान की कल रिलीज होने वाली किरण राव द्वारा निर्देशित लापता लेडीज की रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं। बता दें कि फिल्म को देश भर से अपने स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए दिल खोलकर तारीफें मिल रही हैं। ऐसे में अब दर्शक फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं, और आमिर खान जो लापता लेडीज के प्रोड्यूसर हैं, ने फिल्म के रिलीज से पहले अपना उत्साह जाहिर किया है।
 
लापता लेडीज की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान ने कहा, " मैं यहां सबको को धन्यवाद देने का यह मौका लेना चाहता हूं, हर एक व्यक्ति ने फिल्म पर बहुत अच्छा काम किया है। क्योंकि मैं फिल्म की मेकिंग में इतना शामिल नहीं था, रवि जी ने मेरी भूमिका ली है, इस वजह से मैं फिल्म का हिस्सा नहीं था और आप लोगों ने पूरी फिल्म बना दी, और इस तरह से मुझे एक शानदार फिल्म देखने के मिली। इसलिए जो किरण ने पूरी टीम के साथ मिलकर किया है, मुझे उसके लिए उनपर गर्व है। और इसी लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देने चाह रहा था।"
 
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, "फिल्म अब 1 मार्च को रिलीज हो रही है और आज कल के उम्मीदों के आधार पर, इस तरह की फिल्में थिएटर्स में नहीं चलती हैं, और सभी को यही डर सता रहा है। लेकिन फिल्म अच्छी तरह से बनी है, इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि ये अच्छी तरह से चले, लेकिन कभी कभी पता नही चलता, इसलिए हम उंगलियां क्रॉस कर लेते हैं और उम्मीद करते हैं कि लोगों को फिल्म पसंद आए और लोग थिएटर में देखने का उसे फैसला करें, क्योंकि उन्हें यह फिल्म पसंद आएगी, लेकिन शायद वो इसे थिएटर में देखने का फैसला न भी करें।"
 
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, 'लापता लेडीज' किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। फिल्म के स्क्रीनप्ले और डायलॉग को स्नेहा देसाई द्वारा लिखा गया है, जबकि बाकी डायलॉग्स को दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखा गया है। यह फिल्म 1 मार्च 2024 को रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
 
Mamta Choudhary

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 29 Apr, 2026Super Admin

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter