फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के सोलो और डुएट गाने के लिए पहली बार नंगे पैर गरबा करती दिखाई देंगी कियारा आडवाणी

Bolly Orbit
Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin
June 20, 2023 • 1:33 PM  0
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के सोलो और डुएट गाने के लिए पहली बार नंगे पैर गरबा करती दिखाई देंगी कियारा आडवाणी
“फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के सोलो और डुएट गाने के लिए पहली बार नंगे पैर गरबा करती दिखाई देंगी कियारा आडवाणी”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
20 Jun 2023
https://hindi.bollyorbit.com/kiara-advani-will-be-seen-doing-garba-barefoot-for-the-first-time-for-the-solo-and-duet-songs-of-the-film-satyaprem-ki-katha
Copied
फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के सोलो और डुएट गाने के लिए पहली बार नंगे पैर गरबा करती दिखाई देंगी कियारा आडवाणी
फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के सोलो और डुएट गाने के लिए पहली बार नंगे पैर गरबा करती दिखाई देंगी कियारा आडवाणी

दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के साथ ही, भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा सेंसेशन, कियारा आडवाणी जल्दी ही अपनी आगामी फिल्म सत्यप्रेम की कथा में दिखाई देंगी। इस फिल्म के दो गानों में कियारा अत्यधिक ऊर्जावान गरबा नृत्य से दर्शकों और फैंस के दिलों में विशेष जगह बनाती नज़र आएँगी। जो बात इसे सबसे खास बनाती है, वह यह है कि कियारा दोनों ही गानों की शूटिंग और परफॉर्मेंस में नंगे पाँव दिखाई दी हैं।

अभिनय को लेकर कियारा की कड़ी मेहनत और समर्पण भाव उनकी हर एक परफॉर्मेंस में बखूबी झलकते हैं। यही कारण है कि कियारा की सभी परफॉर्मेंसेस से उनके फैंस को हर कदम पर प्रेरणा मिलती है और वे फिर एक बार कियारा के कायल हो जाते हैं।

फिल्म द्वारा जारी किए गए पहले ट्रेलर में दो गानों की झलक दिखाई गई थी, इन गानों ने दर्शकों को उत्साह की लहरों के बीच छोड़ दिया।

जहाँ एक तरफ पहला ट्रैक फिल्म में कथा के रूप में कियारा आडवाणी से परिचित कराने वाला गीत है, जिसे मोनाली ठाकुर द्वारा गाया गया है, वहीं दूसरा ट्रैक डुएट है, जिसमें कियारा और उनके को-स्टार कार्तिक आर्यन एक साथ दिखाई देंगे।

Bolly Orbit

Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter