तापसी पन्नू की दोबारा का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए नजर आएंगी

तापसी पन्नू की फिल्म ‘दोबारा’ का ट्रेलर बुधवार 27 जुलाई को रिलीज हो गया है. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह एक मर्डर मिस्ट्री ड्रामा फिल्म है. दो मिनट 10 सेकेंड का ट्रेलर कमाल का है. ट्रेलर की शुरुआत एक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्टॉर्म से होती है […]

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 29 Apr, 2026Super Admin
July 28, 2022 • 3:59 PM  0
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
तापसी पन्नू की दोबारा का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए नजर आएंगी
“तापसी पन्नू की दोबारा का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए नजर आएंगी”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
28 Jul 2022
https://hindi.bollyorbit.com/taapsee-pannus-dobara-trailer-release-will-be-seen-solving-the-murder-mystery
Copied
तापसी पन्नू की दोबारा का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए नजर आएंगी
तापसी पन्नू की दोबारा का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए नजर आएंगी

तापसी पन्नू की फिल्म ‘दोबारा’ का ट्रेलर बुधवार 27 जुलाई को रिलीज हो गया है. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह एक मर्डर मिस्ट्री ड्रामा फिल्म है. दो मिनट 10 सेकेंड का ट्रेलर कमाल का है. ट्रेलर की शुरुआत एक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्टॉर्म से होती है जो 26 साल बाद लौटता है. जिसके बाद तापसी पन्नू के घर में अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती हैं. घर में एक पुराना टीवी है, जिस पर एक बच्चा नजर आता है.

सबसे पहले, यह आपको एक हॉरर फिल्म का एहसास देता है. लेकिन अगले कुछ सेकंड में आप अतीत के छिपे हुए रहस्य की खोज कर रहे हैं. इस फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं. वहीं ट्रेलर में तापसी पन्नू अपने किरदार में शानदार लग रही हैं. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बने ट्रेलर को देखकर ही लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं. हालांकि अपने बेहतरीन डायरेक्शन और कहानी के लिए जाने जाने वाले निर्देशक अनुराग की इस फिल्म के ट्रेलर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

फिल्म की कहानी तापसी रन्नू के ईद-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है. जिसे 12 साल के लड़के की जान बचाने का मौका मिलता है. यह फिल्म स्पेनिश फिल्म मिराज का हिंदी रीमेक है.

Mamta Choudhary

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 29 Apr, 2026Super Admin

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter