गिप्पी ग्रेवाल लेकर आए अपना नया एक्सक्लूसिव ट्रैक ‘मुटियार नी’

मुंबई : ‘द अंगरेजी बीट’ के लिए मशहूर, पंजाबी पॉप जगत के सनसनी, ऐक्टर, फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर गिप्पी ग्रेवाल अपना नया ट्रैक ‘मुटियार नी’ लेकर आए हैं। यह बिलिव आर्टिस्ट सर्विसेज और हम्बल म्यूजिक के साथ एक एक्सक्लूसिव साझीदारी का हिस्सा है। ग्रेवाल के इस नये गाने को जाने-माने गीतकार हैप्पी राजकोटी ने लिखा […]

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
July 17, 2022 • 3:59 PM
म
म्यूजिक
NEWS CARD
Logo
गिप्पी ग्रेवाल लेकर आए अपना नया एक्सक्लूसिव ट्रैक ‘मुटियार नी’
“गिप्पी ग्रेवाल लेकर आए अपना नया एक्सक्लूसिव ट्रैक ‘मुटियार नी’”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
17 Jul 2022
https://hindi.bollyorbit.com/gippy-grewal-brings-his-new-exclusive-track-mutiyar-ni
Copied
गिप्पी ग्रेवाल लेकर आए अपना नया एक्सक्लूसिव ट्रैक ‘मुटियार नी’
गिप्पी ग्रेवाल लेकर आए अपना नया एक्सक्लूसिव ट्रैक ‘मुटियार नी’

मुंबई : ‘द अंगरेजी बीट’ के लिए मशहूर, पंजाबी पॉप जगत के सनसनी, ऐक्टर, फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर गिप्पी ग्रेवाल अपना नया ट्रैक ‘मुटियार नी’ लेकर आए हैं। यह बिलिव आर्टिस्ट सर्विसेज और हम्बल म्यूजिक के साथ एक एक्सक्लूसिव साझीदारी का हिस्सा है। ग्रेवाल के इस नये गाने को जाने-माने गीतकार हैप्पी राजकोटी ने लिखा है और इसका संगीत तैयार किया है अवी सरा ने। गिप्पी इस वीडियो में यूक्रेनी मॉडल ओलेया क्रिवेंडा के साथ नजर आ रहे हैं।

ग्रेवाल को ज्यादातर सभी पंजाबी लेबल और हम्बल म्यूजिक पर हिट गीत देने के लिये सबसे ज्यादा जाना जाता है। उनका हालिया ट्रैक बॉलीवुड फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का ‘नाच पंजाबन’ को काफी सफलता मिली है और इसे 4.5 मिलियन से भी ज्यादा स्पूटीफाई स्ट्रीम्स मिले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। स्पूटीफाई पर ग्रेवाल के मासिक 2.6 मिलियन से ज्यादा श्रोताओं के साथ-साथ 7.64 मिलियन यूट्बूर सब्सक्राइबर हैं। 9.5 मिलियन से भी ज्यादा स्ट्रीम का रिकॉर्ड, गुरु रंधावा का गाया और हम्बल म्यूजिक द्वारा निर्मित, ‘हाई रेटेड गबरू’ का रहा है।

बिलिव आर्टिस्ट सर्विसेज के साथ जुड़कर बहुत खुश हैं गिप्पी ग्रेवाल

गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि, “बिलिव आर्टिस्ट सर्विसेज के साथ जुड़कर मैं बहुत खुश हूँ। उनका लक्ष्य टॉप म्यूजिक बाजारों से आगे जाना और क्षेत्रीय स्तर पर कलाकारों को निखारना और बड़े पैमाने पर दर्शकों के सामने लेकर आना है। यह कंपनी सही मायने में कलाकारों को उनके कॅरियर के हर स्तर पर मदद कर रही है। एक पंजाबी कलाकार होने के नाते, यह देखकर बड़ा ही अच्छा लग रहा है कि संगीत कई सारे इंडस्ट्री को जोड़ रही है। हम साथ मिलकर ऐसा संगीत तैयार करेंगे जो पूरे देश के साथ-साथ पूरी दुनिया तक पहुँच सके।“

ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter