कपिल देव पहली बार रियलिटी शो फॉर्मेट पर ‘ड्राइविंग विद द लीजेंड्स’ में नज़र आएंगे

मुंबई : क्रिकेट लीजेंड कपिल देव पहली बार रियलिटी शो फॉर्मेट पर आधारित एक दिलचस्प शो ‘ड्राइविंग विद द लीजेंड्स’ जल्द लेकर आ रहे हैं। इस अनोखे शो की शूटिंग स्विट्जरलैंड में होगी। यह अपने आप में एक अलग सा शो है जो दर्शकों को रोमांचित करने वाला है।  लीजेंड्स और उनके जीवन के बारे […]

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
March 27, 2023 • 2:53 AM
ट
टेलीविज़न
NEWS CARD
Logo
कपिल देव पहली बार रियलिटी शो फॉर्मेट पर ‘ड्राइविंग विद द लीजेंड्स’ में नज़र आएंगे
“कपिल देव पहली बार रियलिटी शो फॉर्मेट पर ‘ड्राइविंग विद द लीजेंड्स’ में नज़र आएंगे”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
27 Mar 2023
https://hindi.bollyorbit.com/kapil-dev-will-be-seen-on-the-reality-show-format-for-the-first-time-in-driving-with-the-legends
Copied
कपिल देव पहली बार रियलिटी शो फॉर्मेट पर ‘ड्राइविंग विद द लीजेंड्स’ में नज़र आएंगे
कपिल देव पहली बार रियलिटी शो फॉर्मेट पर ‘ड्राइविंग विद द लीजेंड्स’ में नज़र आएंगे
मुंबई : क्रिकेट लीजेंड कपिल देव पहली बार रियलिटी शो फॉर्मेट पर आधारित एक दिलचस्प शो ‘ड्राइविंग विद द लीजेंड्स’ जल्द लेकर आ रहे हैं। इस अनोखे शो की शूटिंग स्विट्जरलैंड में होगी। यह अपने आप में एक अलग सा शो है जो दर्शकों को रोमांचित करने वाला है।  लीजेंड्स और उनके जीवन के बारे में यह शो ‘ड्राइविंग विद द लेजेंड्स’ लॉन्च कर दिया गया है और अभी से इसकी चर्चा शुरू हो गई है। रणजीत , पूनम पाण्डे , बिग बॉस १६ के शिव ठाकरे , बृंदा पारेख , निर्देशक आनंद कुमार , मनीष वर्मा , ब्राईट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के डॉ योगेश लखानी और कई मेहमानों ने इस इवेंट में शिरकत की।
उद्योगपति पवन कुमार पटोदिया, कौशिक घोष, अभिनेता ज़ैद शेख़ ,उमा विशाल अग्रवाल और वरुण गोयनका के साथ क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव दर्शकों के लिए ‘ड्राइविंग विद द लीजेंड्स’ शो ला रहे हैं।
    पहले सीजन की शूटिंग स्विट्जरलैंड में बड़े पैमाने पर की जाएगी। शो का निर्माण द लेजेंड स्टूडियोज एलएलसी के बैनर तले किया जाएगा।
    ड्राइविंग विद द लीजेंड्स पर्दे के पीछे और आगे रहने वाले लोगों का एक अनूठा मिश्रण ला रहा है, जिसमें प्रसिद्ध उद्योगपति और खेल उद्यमी सीए पवन कुमार पटोदिया ने वरुण गोयनका, एजी ग्रुप के रियल एस्टेट मुगल,उमा विशाल अग्रवाल और ज़ैद शेख़, फिल्म निर्माण और फिल्म उद्योग में अनुभव रखने वाले के साथ हाथ मिलाया है। साथ ही इस शो से कौशिक घोष भी जुड़े हैं जो स्विट्जरलैंड में रह रहे एनआरआई हैं वह ट्रैवेल उद्योग की अपनी विशेषज्ञता प्रदान करेंगे।
    कौशिक घोष ने कहा, “इस शो का आईडिया यह है कि एक दिग्गज और कुछ अन्य हस्तियों के साथ विश्व स्तर पर लगभग 10 प्रशंसक स्विट्जरलैंड में 7-दिवसीय ड्राइविंग ट्रिप के लिए शामिल होंगे। हम दुनिया भर में ऑनलाइन ऑडिशन अभियान के माध्यम से इन प्रशंसकों का चयन करेंगे। पहला चैप्टर कपिल देव के बारे में होगा, जो 1983 में विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे।
   यह शो लोकप्रिय निर्देशक हैदर खान द्वारा निर्देशित किया जाएगा, जिन्होंने लॉन्च इवेंट के दौरान अपने अनूठे विज़न और कपिल देव के चित्रण के साथ दिखाए गए टीज़र से सभी को चकित कर दिया। हैदर खान को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फ़ोटोग्राफ़रों में से एक माना जाता है, जिन्होंने कई अवार्ड व सम्मान जीता है।
    नेस्ले के पूर्व सीएक्सओ पॉल नुबेर भी कंपनी के पहले विदेशी निवेशक के रूप में जुड़ गए हैं, जो भारतीय खेल-मनोरंजन उद्योग में विदेशी निवेशकों के विश्वास को जाहिर करते हैं। शो की पूरी यात्रा अर्चना विजय द्वारा होस्ट की जाएगी, जिसमें कई सरप्राइज पैकेज भी है और कृष्णा अभिषेक, जान कुमार सानू और ईशा गुप्ता भी साइन किया गया है। शो के बारे में बात करते हुए, कपिल देव ने कहा, ”जब से मैंने इस प्रोजेक्ट के बारे में सुना, मैं बहुत उत्साहित हूँ! मैं इस शो के माध्यम से एक मजबूत संदेश देना चाहता हूं, और मैं उन प्रशंसकों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं, जिन्हें स्विट्जरलैंड की यात्रा पर हमारे साथ जाने के लिए चुना गया है। मैंने प्रबंधन की विशेषज्ञता के बारे में सबसे अधिक आत्मविश्वास महसूस किया, जब मैंने पहले सीज़न में अपनी ऑन स्क्रीन भूमिका के अलावा कंपनी में एक भागीदार के रूप में ऑन-बोर्ड आने का फैसला किया।
    बता दें कि सीए पवन कुमार पटोदिया एक उद्योगपति, एंजेल निवेशक, परोपकारी और एक सीरियल उद्यमी हैं। सीए पटोदिया कोलकाता थंडरबोल्ट्स के मालिक और अध्यक्ष भी हैं।
    कौशिक घोष ने जिनेवा और मस्कट में कारोबार किया है, इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल को दिल से प्यार करते हैं।
एक अभिनेता के रूप में ज़ैद शेख के सफल करियर ने उन्हें प्रोडक्शन में विस्तार करने के लिए प्रेरित किया। दो दशकों में कई बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई देने के बाद, वह पिछले तीन वर्षों से सक्रिय रूप से शो का निर्माण कर रहे हैं।
     कोलकाता के व्यवसायी और एजी ग्रुप के निदेशक वरुण गोयनका ने रियल एस्टेट उद्योग में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और मुंबई सहित देश के विभिन्न हिस्सों में अपने वेंचर का विस्तार किया है।
विशाल अग्रवाल के कारोबारी अनुभव में ऑनलाइन शिक्षा, बॉलीवुड फिल्म निर्माण और स्टार्टअप निवेश के साथ-साथ रियल एस्टेट में उपलब्धियां शामिल हैं।
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter