कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' का 'पसूरी नू' हुआ रिलीज़

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
June 27, 2023 • 1:41 PM
म
म्यूजिक
NEWS CARD
Logo
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' का 'पसूरी नू' हुआ रिलीज़
“कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' का 'पसूरी नू' हुआ रिलीज़”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
27 Jun 2023
https://hindi.bollyorbit.com/karthik-aryan-and-kiara-advani-starrer-pasoori-nu-from-satyaprem-ki-katha-released
Copied
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' का 'पसूरी नू' हुआ रिलीज़
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' का 'पसूरी नू' हुआ रिलीज़
मुंबई : कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज लगातार बढ़ रहा है। ये फिल्म अब बस अपनी रिलीज से कुछ ही दिन दूर है। फिल्म के शानदार ट्रेलर और गानों ने पहले ही लोगों के उत्साह को बढ़ा दिया है। लेकिन अब फैन्स और दर्शकों के इस क्रेज को एक और लेवल ऊपर ले जाने के लिए, मेकर्स फिल्म का लेटेस्ट ट्रैक 'पसूरी नू' लेकर सामने आए हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह की जादुई आवाज के साथ फिर से जीवंत किया गया है।
     वैसे 'सत्यप्रेम की कथा' के अब तक रिलीज हुए सभी गानों ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है और एल्बम के हर गाने को दर्शकों का प्यार भी भरपूर मिल रहा है। अब, अपने सुपर हिट एल्बम में 'पसूरी नू' गाना जोड़कर, निर्माताओं ने गारंटी दी है कि फिल्म एक म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर है। जैसा कि यह गाना अपनी दिल को छू लेने वाली धुन के साथ वास्तव में कमाल लग रहा है, गाने में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री इसे और भी खास बना रही है। इसके अलावा, क्योंकि कार्तिक आर्यन और अरिजीत सिंह इस मास्टरपीस को रीक्रिएट करने के लिए एक बार फिर साथ आए हैं, कह सकते है कि अरिजीत की आवाज के साथ इस गाने को उनसे बेहतर कोई नहीं बना सकता था।
     फिल्म के इस गाने को अरिजीत सिंह और तुलसी कुमार ने गाया हैं। वहीं इसका म्यूजिक रोचक कोहली और अली सेठी ने दिया हैं। गाने के बोल गुरप्रीत सैनी और अली सेठी के हैं।
    'सत्यप्रेम की कथा' का म्यूजिक दिलों छूने के साथ-साथ जोश से भरा हुआ भी है। इसके पहले रिलीज हुए गाने जैसे 'नसीब से', 'आज के बाद', 'गुज्जू पटाका' और 'सुन सजनी' पहले से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं और अब 'पसूरी नू' की एंट्री ने फिल्म की एल्बम को और भी खास बना दिया है।
     'सत्यप्रेम की कथा' एनजीई और नमः पिक्चर्स के बीच बड़े पैमाने पर सहयोग का प्रतीक है। दिलचस्प बात यह है कि साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विद्वांस के साथ अपनी अपनी फीचर फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता हैं। 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter