ब्यूटी पेजेंट "मिस यूनिवर्सल 2023" का पोस्टर लॉन्च

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
May 2, 2023 • 2:52 PM
ब
ब्यूटी पेजेंट
NEWS CARD
Logo
ब्यूटी पेजेंट "मिस यूनिवर्सल 2023" का पोस्टर लॉन्च
“ब्यूटी पेजेंट "मिस यूनिवर्सल 2023" का पोस्टर लॉन्च”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
2 May 2023
https://hindi.bollyorbit.com/poster-launch-of-beauty-pageant-miss-universal-2023
Copied
ब्यूटी पेजेंट "मिस यूनिवर्सल 2023" का पोस्टर लॉन्च
ब्यूटी पेजेंट "मिस यूनिवर्सल 2023" का पोस्टर लॉन्च
मुंबई: यूनिवर्सल एंटरप्राइजेज एंड फ़िल्म इन एसोसिएशन विथ शो थीम प्रोडक्शन भव्य रूप से "मिस यूनिवर्सल 2023" का आयोजन करने जा रहा है। इसका पोस्टर लांच मुम्बई के बर्न कैफे में किया गया जहां संगीतकार दिलीप सेन मुख्य अतिथि के रूप में हाजिर थे, वहीं आयोजक संजीव कुमार और यूसुफ शाकिर भी उपस्थित थे। कई मॉडल्स भी इस पोस्टर लांच इवेंट पर मौजूद रहीं।
आयोजक संजीव कुमार और यूसुफ जी ने कहा कि आज हमने ब्यूटी पेजेंट मिस यूनिवर्सल 2023 का पोस्टर लांच किया है, इसका ग्रैंड फिनाले 16 सितंबर 2023 को मुम्बई में होगा। 16 से 29 वर्ष तक की लड़कियां इस ब्यूटी कन्टेस्ट में हिस्सा ले सकती हैं। भारत के अलावा विदेशों से भी इस ब्यूटी पेजेंट में  पार्टिसिपेट किया जा सकता है। मिस यूनिवर्सल 2023 के लिए देश भर में ऑडिशन होंगे। इस ब्यूटी पेजेंट की ज्यूरी सदस्य और चीफ गेस्ट फैशन अभिनेत्री मुग्धा गोडसे होंगी। इसमे बॉलीवुड से, डिज़ाइनर, कोरियोग्राफर सहित हर क्षेत्र से ज्यूरी मेम्बर होंगे।  ग्रैंड फिनाले के लिए हम पार्टिसिपेंट्स से कोई फीस नही लेंगे। विनर को 3 लाख रुपए कैश और एक कार इनाम के रूप में दी जाएगी। फर्स्ट रनरअप को डेढ़ लाख रुपए और एक स्कूटी दी जाएगी वही सेकन्ड रनरअप को एक लाख रुपए और एक स्कूटी मिलेगी। बेस्ट मॉडल्स को फ़िल्म, वेब सीरीज और म्युज़िक वीडियो में अदाकारी का मौका भी मिलेगा।
      संगीतकार दिलीप सेन ने संजीव और यूसुफ को मिस यूनिवर्सल 2023 के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह एक बेहतरीन ब्यूटी कन्टेस्ट होने जा रहा है जिसमे पार्टिसिपेंट्स से कोई फीस नहीं ली जाएगी और उन्हें एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा।
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter