एंड पिक्चर्स चैनल पर ‘छत्रीवाली’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर द्वारा दर्शकों को हंसाने के लिए रकुलप्रीत हैं तैयार

कॉमेडी फिल्मों का दर्शकों पर काफी प्रभाव पडता है। ऐसे समय पर ‘छत्रीवाली’ जैसी फिल्मों से, कॉमेडी के माध्यम से, महत्त्वपूर्ण सामाजिक विषयों को दर्शकों तक पहुँचाया जा रहा है।

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
June 2, 2023 • 10:26 AM
ट
टेलीविज़न
NEWS CARD
Logo
एंड पिक्चर्स चैनल पर ‘छत्रीवाली’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर द्वारा दर्शकों को हंसाने के लिए रकुलप्रीत हैं तैयार
“एंड पिक्चर्स चैनल पर ‘छत्रीवाली’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर द्वारा दर्शकों को हंसाने के लिए रकुलप्रीत हैं तैयार”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
2 Jun 2023
https://hindi.bollyorbit.com/rakulpreet-is-all-set-to-make-the-audience-laugh-with-the-world-television-premiere-of-chhatriwali-on-andpictures-channel
Copied
एंड पिक्चर्स चैनल पर ‘छत्रीवाली’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर द्वारा दर्शकों को हंसाने के लिए रकुलप्रीत हैं तैयार
एंड पिक्चर्स चैनल पर ‘छत्रीवाली’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर द्वारा दर्शकों को हंसाने के लिए रकुलप्रीत हैं तैयार

इस वीकेंड, असली कॉमेडी का मज़ा लेने के लिए तैयार हो जाईयें, क्योंकि शनिवार रात 10 बजे ‘एंड पिक्चर्स’ चैनल पर ‘छत्रीवाली’ इस फिल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ रकुलप्रीत सिंग दर्शकों का बेहद मनोरंजन करेगी।

कॉमेडी फिल्मों का दर्शकों पर काफी प्रभाव पडता है। ऐसे समय पर ‘छत्रीवाली’ जैसी फिल्मों से, कॉमेडी के माध्यम से, महत्त्वपूर्ण सामाजिक विषयों को दर्शकों तक पहुँचाया जा रहा है। इस फिल्म में प्रतिभाशाली अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंग और सुमित व्यास के साथ राजेश तेलंग और स्वर्गीय सतीश कौशिक जैसे मान्यवर कलाकारों के मुख्य किरदार हैं। तेजस प्रभा विजय देवस्कर निर्देशित ‘छत्रीवाली’ यह फिल्म अपनी कॉमेडी के साथ दर्शकों को हंसाएगी और इसके कलाकारों का बेमिसाल अभिनय दर्शकों का मन प्रसन्न करेगा।

विभिन्न प्रकार के विषय चुनने के लिए मानी जानेवाली रकुलप्रीत सिंग इस फिल्म का आधार है। रकुल ने इस किरदार में अपनी जान डाली है। रकुलप्रीत सिंग ने कहा, “‘छत्रीवाली’ इस फिल्म में हम ने एक महत्त्वपूर्ण समस्या पर रोशनी डालते हुए उसे मनोरंजक रूप से दर्शकों तक लाने की कोशिश की है। इस विषय को संवेदनशीलता से संभालना जरूरी है ऐसे मुझे लग रहा था। इस वजह से मैंने हमारे निर्देशक से कुछ सवाल पूँछे। उनके साथ बात करने के बाद मेरी सारी समस्याओं का समाधान हुआ। इस फिल्म की पटकथा बिल्कुल स्पष्ट थी। इस संवेदनशील विषय को हल्के फुल्के रूप से देखा गया है। ‘छत्रीवाली’ जैसी कथा हर किसी को देखनी चाहिए। यह फिल्म बनाते हुए हमें जिस तरह मज़ा आया वहीं मज़ा एंड पिक्चर्स चैनल के दर्शकों को ये फिल्म देखते समय आएगा ऐसी आशा मैं करती हूँ।”

बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter