सुपरस्टार आमिर खान एक पिता के रूप में भी है परफेक्ट, इरा की शादी की जिम्मेदारियों को बाखूबी निभाया

  दुल्हन के पिता की भूमिका निभाते हुए, मेगास्टार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करते नजर आए जिसकी जरूरत थी। वह हर रस्म महाराष्ट्रीयन परंपराओं के अनुसार की, जैसा कि दूल्हे का परिवार चाहता है।

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
January 6, 2024 • 2:26 PM
ब
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
सुपरस्टार आमिर  खान  एक पिता के रूप में भी है परफेक्ट, इरा की शादी की जिम्मेदारियों को बाखूबी निभाया
“सुपरस्टार आमिर खान एक पिता के रूप में भी है परफेक्ट, इरा की शादी की जिम्मेदारियों को बाखूबी निभाया”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
6 Jan 2024
https://hindi.bollyorbit.com/superstar-aamir-khan-is-also-perfect-as-a-father-fulfilled-the-responsibilities-of-iras-marriage-very-well
Copied
सुपरस्टार आमिर  खान  एक पिता के रूप में भी है परफेक्ट, इरा की शादी की जिम्मेदारियों को बाखूबी निभाया
सुपरस्टार आमिर खान एक पिता के रूप में भी है परफेक्ट, इरा की शादी की जिम्मेदारियों को बाखूबी निभाया
बेटी की शादी में दिखे आमिर खान के अनमोल विचार, सुपरस्टार से अधिक, परिवार का समर्थन महत्वपूर्ण है दिया यह संदेश
 
आमिर खान कितने भी बड़े सुपरस्टार क्यों न हो, लेकिन जब बात एक पिता के रूप में आमिर खान की होती हैं तो वो भी एक आम पिता की तरह ही फील और बिहेव करते हैं, जिसका नजारा उनकी बेटी इरा खान की वेडिंग फेस्टिवीज में खूब देखने मिला है। जी हां, जबकि वह अपनी बेटी इरा खान के बिग डे के लिए तैयारी कर रहे हैं, वह यह भी सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं कि सभी परंपराओं और रीति-रिवाजों को उसी तरह पूरा किया जाए, जिस तरह दूल्हे का परिवार चाहता है। दुल्हन के पिता की भूमिका निभाते हुए, आमिर महाराष्ट्रीयन प्री-वेडिंग रिचुअल्स की पेचीदगियों को देखते हुए असली ट्रेडिंशन को फॉलो करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
 
आमिर खान की बेटी इरा खान ने 3 जनवरी को एक सेरेमनी में अपने लॉंग टर्म बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे से अपनी शादी को रजिस्टर किया। जबकि कपल ने 2022 में डेटिंग शुरू की, आखिरकार उन्होंने मुंबई के ताज लैंड्स एंड में शादी कर ली, जो एक ग्रैंड सेलिबेशन था जिसमें दुनिया के मशहूर लोग नजर आएं। ऐसे में एक केयरिंग और डॉटिंग डैड का फर्ज निभाते हुए आमिर खान ने व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित किया कि शादी की तैयारियों में कोई कमी न रह जाए और हर छोटी बात का ध्यान रखा जाए।
 
उन्होंने शगुन की मेहंदी और हल्दी समारोह को दूल्हे के परिवार के साथ मिलकर मनाने का फैसला किया। ऐसे में  हर कोई नथ, गजरा और सभी खूबसूरत गहनों को पहने नजर आया।  उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि उनके परिवार की महिलाएं शिखरे महिलाओं की तरह ही पारंपरिक नववारी साड़ी पहनें। तस्वीरें सामने आने पर हम देख सकते हैं कि निशा, गौरी, रीना, आमिर खान, निकहत (बहन), लक्ष्मी, लीना और फरहत (बहन) को देख सकते हैं।  चूँकि बेटी की शादी एक महाराष्ट्रीयन परिवार में हो रही है, आमिर वह सब कुछ कर रहे हैं जो दूल्हे के परिवार ने कहा है।
 
दुल्हन के पिता की भूमिका निभाते हुए, मेगास्टार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करते नजर आए जिसकी जरूरत थी। वह हर रस्म महाराष्ट्रीयन परंपराओं के अनुसार की, जैसा कि दूल्हे का परिवार चाहता है।
 
 जिस ईमानदारी से उन्होंने इस सांस्कृतिक समृद्धि में न केवल वर पक्ष की महिलाओं को बल्कि इरा के पक्ष की महिलाओं को भी शामिल किया है, वह उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है।
 
 अपनी बेटी की शादी को एक यादगार अनुभव बनाने में आमिर खान का पूरा ध्यान दिया और यह चीज इस बात की याद दिलाती है कि वह एक पॉपुलर सुपरस्टार होने के बावजूद, उनकी सफलता का असल पैमाना अपने बच्चों की खुशी में है।
 
साफ है, आमिर खान हमें हर उस भारतीय पिता की याद दिलाते हैं जो चाहता है कि उसकी बेटी एक हैप्पी ब्राइड बने और उसकी शादी एक यादगार पल बन जाए। और इरा खान की शादी में आमिर खान का जो रूप देखने मिला है उससे साबित होता है कि भले ही आप देश के सबसे बड़े सुपरस्टार हों और सारा स्टारडम आपके कदमों में हो, लेकिन जब पिता बनने की बात आती है, तो वह हमेशा चिंतित, विनम्र और अभिभूत और अपनी बेटी के लिए खुशियां ही चाहते हैं।
ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter