एक गुमनाम नायक की अनकही कहानी प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली ऑरिजिनल मूवी, ऐ वतन मेरे वतन का बेहद रोमांचक ट्रेलर जारी किया, 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा

अभिनेता इमरान हाशमी ने कहा, “ऐ वतन मेरे वतन भारत की आज़ादी की लड़ाई की दिल को छू लेने वाली एक ऐसी कहानी है, जिसके बारे में लोग शायद काम जानते हैं। मैं अब तक जितनी फिल्मों में काम किया है, उनमें यह सबसे अलग है।

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
March 4, 2024 • 2:35 PM
स
सिनेमा
NEWS CARD
Logo
एक गुमनाम नायक की अनकही कहानी प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली ऑरिजिनल मूवी, ऐ वतन मेरे वतन का बेहद रोमांचक ट्रेलर जारी किया, 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा
“एक गुमनाम नायक की अनकही कहानी प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली ऑरिजिनल मूवी, ऐ वतन मेरे वतन का बेहद रोमांचक ट्रेलर जारी किया, 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
4 Mar 2024
https://hindi.bollyorbit.com/the-untold-story-of-an-unsung-hero-prime-video-releases-the-exciting-trailer-of-its-upcoming-original-movie-ae-watan-mere-watan-premiering-on-march-21-on-prime-video
Copied
एक गुमनाम नायक की अनकही कहानी प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली ऑरिजिनल मूवी, ऐ वतन मेरे वतन का बेहद रोमांचक ट्रेलर जारी किया, 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा
एक गुमनाम नायक की अनकही कहानी प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली ऑरिजिनल मूवी, ऐ वतन मेरे वतन का बेहद रोमांचक ट्रेलर जारी किया, 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा
भारत में मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली अमेज़न ऑरिजिनल मूवी 'ऐ वतन मेरे वतन' का ट्रेलर रिलीज किया। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित है, जो भारत की आज़ादी की लड़ाई के एक बड़े अहम अध्याय की कहानी बयां करती है। धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की देशभक्ति की भावना से भरी इस थ्रिलर-ड्रामा फिल्म को करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है। कन्नन अय्यर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी अय्यर और दरब फ़ारूक़ी ने लिखी है। इस फिल्म में सारा अली ख़ान ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि इमरान हाशमी के स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस के साथ सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ' नील और आनंद तिवारी ने अहम किरदार निभाए हैं। 'ऐ वतन मेरे वतन' 21 मार्च को भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर हिंदी और तमिल, तेलुगु, मलयालम एवं कन्नड़ में डबिंग के साथ प्रीमियर के लिए तैयार है। ऐ वतन मेरे वतन' प्राइम मेंबरशिप में शामिल की गई सबसे नई फिल्म है। भारत में प्राइम मेंबर्स सालाना सिर्फ ₹1499 की मेंबरशिप लेकर खरीदारी पर बचत, ढेर सारी सुविधाओं और मनोरंजन का आनंद लेते हैं।
 
पहले फ्रेम से ही इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को आज़ादी से पहले के दौर में वापस ले जाता है, और हमें बंबई की 22 साल की एक कॉलेज-गर्ल, उषा (जिसका किरदार सारा अली ख़ान ने निभाया है) नजर आती हैं, जो भारत को आज़ादी दिलाने में मदद करने की अपनी कोशिश में गुपचुप तरीके से एक रेडियो स्टेशन चलाती है और यही रेडियो स्टेशन भारत छोड़ो आंदोलन की आग को हवा देने वाला सबसे बड़ा जरिया बन जाता है। फिल्म के ट्रेलर में उनके किरदार के माध्यम से भारत की आज़ादी की लड़ाई के दौरान देश के युवाओं की दिलेरी, उनके बलिदान और कठिनाइयों का सामना करने की उनकी काबिलियत को उजागर किया गया है।
 
इस मौके पर अभिनेत्री सारा अली ख़ान ने कहा, “ऐ वतन मेरे वतन में इस तरह का दमदार किरदार निभाना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मेरी खुशकिस्मती है कि मुझे यह किरदार निभाने का मौका मिला जिसके लिए मैंने चीजों को उनके नजरिए से देखने के साथ-साथ यह समझने की कोशिश की कि, कौन सी बात उन्हें प्रेरित करती है और उनका हौसला बढ़ाती है। यह फ़िल्म अनगिनत गुमनाम नायकों के बलिदान की याद दिलाती है, साथ ही यह इंसान के जज्बातों और उनके साहस की मिसाल पेश करती है। मैं डायरेक्टर कन्नन अय्यर, धर्माटिक एंटरटेनमेंट की टीम और प्राइम वीडियो की शुक्रगुजार हूँ, जिन्होंने मुझे इस सिनेमाई सफर का हिस्सा बनने का मौका दिया। 'ऐ वतन मेरे वतन' हमारे देश, खासकर युवाओं के दिल में बसे जज्बातों की कहानी है और अब तो मुझे 21 मार्च का बेसब्री से इंतजार है जब यह कहानी दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी।”
 
“अपनी उत्पत्ति से ही, ऐ वतन मेरे वतन एक फिल्म निर्माता के रूप में मेरे लिए एक गहरा समृद्ध और परिवर्तनकारी अनुभव रहा है। ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित होने के साथ-साथ यह फिल्म उन गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि है, जिनकी असाधारण वीरता ने हमारे देश के इतिहास को आकार दिया, ”निर्देशक कन्नन अय्यर ने कहा
 
“सावधानीपूर्वक अनुसंधान, भावुक कहानी कहने और वर्षों के समर्पण के माध्यम से, हमने भारत के स्वतंत्रता संग्राम की भावना और इसके लोगों के लचीलेपन को प्रामाणिक रूप से पकड़ने का प्रयास किया है। ऐ वतन मेरे वतन प्रेम का परिश्रम और एक गहन आत्मा वाली कहानी है, जो सारा के असाधारण प्रदर्शन से और समृद्ध हुई है जिसने चरित्र में गहराई, सूक्ष्मता और प्रामाणिकता ला दी है। मैं 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर फिल्म के प्रीमियर के लिए उत्सुक हूं, और मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म के माध्यम से, हम नई पीढ़ी को स्वतंत्रता, एकता और साहस के मूल्यों को संजोने के लिए प्रेरित कर सकते हैं जो हमारे देश की पहचान को परिभाषित करते हैं।"
 
अभिनेता इमरान हाशमी ने कहा, “ऐ वतन मेरे वतन भारत की आज़ादी की लड़ाई की दिल को छू लेने वाली एक ऐसी कहानी है, जिसके बारे में लोग शायद काम जानते हैं। मैं अब तक जितनी फिल्मों में काम किया है, उनमें यह सबसे अलग है। यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है कि मुझे भारत की आज़ादी की लड़ाई के दौरान एक राजनेता का किरदार निभाने का मौका मिला। कन्नन के साथ यह मेरी दूसरी फिल्म है, जो जिन्होंने जज्बातों से प्रेरित इस कहानी के उद्देश्य को पर्दे पर बखूबी उतारा है। यह सारा के साथ मेरी पहली फिल्म भी है, जो यकीनन अपने दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरत में डाल देंगी। मुझे इस बात की खुशी है कि, इस तरह की दिल को छू लेने वाली कहानी प्राइम वीडियो के जरिए दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी।”
ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter