क्या कुंडली तय करेगी दो प्यार करने वालों की कहानी, जानने के लिए देखें शेमारू उमंग का अपकमिंग शो 'कुंडली मिलन'

शो में यश की मुख्य भूमिका निभाने वाले अंकित बाठला ने अपना उत्साह साझा करते हुए कहा, "यह शो मेरे लिए बहुत ख़ास है। अरविंद बब्बल प्रोडक्शन हाउस के साथ मैंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और आज एक बार फिर हम एकसाथ काम कर रहे हैं।

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
May 30, 2023 • 2:58 PM
ट
टेलीविज़न
NEWS CARD
Logo
क्या कुंडली तय करेगी दो प्यार करने वालों की कहानी, जानने के लिए देखें शेमारू उमंग का अपकमिंग शो 'कुंडली मिलन'
“क्या कुंडली तय करेगी दो प्यार करने वालों की कहानी, जानने के लिए देखें शेमारू उमंग का अपकमिंग शो 'कुंडली मिलन'”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
30 May 2023
https://hindi.bollyorbit.com/will-horoscope-decide-story-two-lovers-watch-shemaroo-umangs-upcoming-show-kundali-milan
Copied
क्या कुंडली तय करेगी दो प्यार करने वालों की कहानी, जानने के लिए देखें शेमारू उमंग का अपकमिंग शो 'कुंडली मिलन'
क्या कुंडली तय करेगी दो प्यार करने वालों की कहानी, जानने के लिए देखें शेमारू उमंग का अपकमिंग शो 'कुंडली मिलन'

मुंबई: शेमारू उमंग इस 29 मई 2023 से प्रसारित होने वाले शो 'कुंडली मिलन' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दर्शकों के दिलों को छू लेने वाला यह फॅमिली ड्रामा 'कुंडली मिलन'की कहानी रिचा (प्राची बोहरा द्वारा अभिनीत किरदार), अंजलि (सुभांशी रघुवंशी द्वारा अभिनीत किरदार) और यश (अंकित बाठला द्वारा अभिनीत किरदार) के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में रहते हैं। इस शो में दो बहनों के प्यार, बलिदान और समर्पण को बयां किया गया है, जिनकी किस्मत एक दूसरे के भाग्य से बंधी हुई है, जिसे देखना दर्शकों के लिए बहुत रोचक होगा।  

यह कहानी दर्शकों को एक भावनात्मक यात्रा पर ले जाएगी जो अग्रवाल और गर्ग इन दो परिवार के बच्चों के बचपन के प्यार का गवाह बनेंगे, जिनके भविष्य पर एक ज्योतिषी की डरावनी भविष्यवाणी से काले बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में इस कठिन घड़ी में कैसे अंजलि करेंगी अपनी प्यारी बहन की मदद? क्या उनका प्यार, भाग्य की बाधाओं पर विजय प्राप्त करेगा या वे उन ताकतों के आगे झुक जाएंगे, जिसने उन्हें बांधे रखा है ?

शो में यश की मुख्य भूमिका निभाने वाले अंकित बाठला ने अपना उत्साह साझा करते हुए कहा, "यह शो मेरे लिए बहुत ख़ास है। अरविंद बब्बल प्रोडक्शन हाउस के साथ मैंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और आज एक बार फिर हम एकसाथ काम कर रहे हैं। मेरे किरदार की कई परतें हैं, जिसके चलते इस कहानी ने मुझे आकर्षित किया। मेरे द्वारा निभाए गए पिछले किरदारों से यह बहुत अलग किरदार है जो चुनौतीपूर्ण भी है। शो के मेकर्स ने मेरे किरदार पर बहुत काम किया है, जिससे मुझे इस बहुमुखी प्रतिभा को दर्शकों के सामने पेश करने का मौका मिला है। मेरे फैन्स को 'कुंडली मिलन' शो का प्रोमो बहुत पसंद आ रहा है और मैं खुद को टीवी पर यश के रूप में देखने और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं का बेसब्री से इंतज़ार है।"  

बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter