ये वुमनिया करेगी सबको क्लीन बोल्ड, ‘जनहित में जारी’ के एंड पिक्चर्स प्रीमियर में, 10 सितंबर रात 9 बजे

चेतावनी? सूचना? या फिर दोस्ताना ऐलान? इस शनिवार 10 सितंबर को रात 9 बजे एंड पिक्चर्स आपके लिए ला रहा है बरसों पुराने सवाल – ‘लोग क्या कहेंगे’ का करारा जवाब, ‘जनहित में जारी’ के चैनल प्रीमियर के साथ। प्यार, ह्यूमर और इमोशन से भरी यह फिल्म यकीनन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखेर देगी और […]

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक
September 9, 2022 • 1:29 AM
ब
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
ये वुमनिया करेगी सबको क्लीन बोल्ड, ‘जनहित में जारी’ के एंड पिक्चर्स प्रीमियर में, 10 सितंबर रात 9 बजे
“ये वुमनिया करेगी सबको क्लीन बोल्ड, ‘जनहित में जारी’ के एंड पिक्चर्स प्रीमियर में, 10 सितंबर रात 9 बजे”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
9 Sep 2022
https://hindi.bollyorbit.com/yeh-womaniya-to-make-everyone-clean-bold-released-in-public-interest-at-k-u0026-pictures-premiere-on-september-10-at-9-pm
Copied
ये वुमनिया करेगी सबको क्लीन बोल्ड, ‘जनहित में जारी’ के एंड पिक्चर्स प्रीमियर में, 10 सितंबर रात 9 बजे
ये वुमनिया करेगी सबको क्लीन बोल्ड, ‘जनहित में जारी’ के एंड पिक्चर्स प्रीमियर में, 10 सितंबर रात 9 बजे

चेतावनी? सूचना? या फिर दोस्ताना ऐलान? इस शनिवार 10 सितंबर को रात 9 बजे एंड पिक्चर्स आपके लिए ला रहा है बरसों पुराने सवाल – ‘लोग क्या कहेंगे’ का करारा जवाब, ‘जनहित में जारी’ के चैनल प्रीमियर के साथ। प्यार, ह्यूमर और इमोशन से भरी यह फिल्म यकीनन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखेर देगी और आपको प्रेरित भी करेगी। ‘जनहित में जारी’ एक सादगी भरी, लेकिन बड़ी खास कॉमेडी फिल्म है, जिसमें नुशरत भरुचा ने लीड भूमिका निभाई है, और विजय राज़ भी कुछ खास पलों में अपनी अदाकारी का असर छोड़ते हैं। ‘ड्रीम गर्ल’ के मेकर्स की पेशकश ‘जनहित में जारी’ में असल ज़िंदगी की परिस्थितियां और बड़ा स्वाभाविक ह्यूमर है, जो आपके अंदर हर किरदार की ज़िंदगी में हो रहीं घटनाओं के प्रति दिलचस्पी जगा देंगे।

यह फिल्म एक दमदार लेडी बॉस का एहसास जगाती है, जो आज के युवाओं से जुड़ती है। “पहले हम हमारा करियर बनाएंगे और फिर शादी करेंगे; मैं नौकरी करूं या नहीं, कहां करूं, किसके साथ करूं, ये मेरा डिसिशन है, आपका नहीं…” क्या ये हम सभी की ज़िंदगी की कहानी नहीं है। ये विचार कभी ना कभी हमारे जे़हन में जरूर आएं होंगे या फिर हम खुद ही इस स्थिति से जरूर गुजरे होंगे, जहां हमें अपनी आवाज उठानी पड़ी हो। जहां यह फिल्म बड़े अनोखे ढंग से महिलाओं के लिए समाज की अपेक्षाएं दिखाती हैं, वहीं इस फिल्म में फैमिली ड्रामा, कॉमेडी, रोमांस और एक पक्के इरादों का सफर है और साथ ही कुछ अपने-से लगने वाले संवाद भी हैं।

मनोकामना की कहानी है ‘जनहित में जारी’

‘जनहित में जारी’ मनोकामना की कहानी है, जो एक यंग लड़की है और अपने हक की आवाज उठाती है। वो मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर में एक चुनौतीपूर्ण नौकरी चुनती है। जहां वो अपने इस काम से भावनात्मक रूप से जुड़ जाती है, वहीं हम उसकी राह में आने वाली चुनौतियां भी देखेंगे और किस तरह वो अपने परिवार समेत पूरे शहर के विरोध का सामना करती है।

ममता चौधरी

ममता चौधरी Verified Staff • 29 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter