एक हफ्ता पूरा करने के बाद ब्रह्मास्त्र का दूसरे सप्ताह में गृह प्रवेश, मुँह दिखाई में हुआ इतना कलेक्शन 

एक हफ्ता पूरा करने के बाद ब्रह्मास्त्र का दूसरे सप्ताह में गृह प्रवेश, मुँह दिखाई में हुआ इतना कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पहले हफ्ते में फिल्म ब्रह्मास्त्र ने खूब धावा बोला है। कहा जा रहा है कि फिल्म ने मुँह दिखाई में, यानी शुरुआती तीन दिनों में काफी शानदार कमाई की। फिल्म को […]

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Super Admin
September 17, 2022 • 1:29 AM  0
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
एक हफ्ता पूरा करने के बाद ब्रह्मास्त्र का दूसरे सप्ताह में गृह प्रवेश, मुँह दिखाई में हुआ इतना कलेक्शन 
“एक हफ्ता पूरा करने के बाद ब्रह्मास्त्र का दूसरे सप्ताह में गृह प्रवेश, मुँह दिखाई में हुआ इतना कलेक्शन ”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
17 Sep 2022
https://hindi.bollyorbit.com/after-completing-one-week-brahmastras-home-entry-in-the-second-week-saw-so-much-collection
Copied
एक हफ्ता पूरा करने के बाद ब्रह्मास्त्र का दूसरे सप्ताह में गृह प्रवेश, मुँह दिखाई में हुआ इतना कलेक्शन 
एक हफ्ता पूरा करने के बाद ब्रह्मास्त्र का दूसरे सप्ताह में गृह प्रवेश, मुँह दिखाई में हुआ इतना कलेक्शन 

एक हफ्ता पूरा करने के बाद ब्रह्मास्त्र का दूसरे सप्ताह में गृह प्रवेश, मुँह दिखाई में हुआ इतना कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पहले हफ्ते में फिल्म ब्रह्मास्त्र ने खूब धावा बोला है। कहा जा रहा है कि फिल्म ने मुँह दिखाई में, यानी शुरुआती तीन दिनों में काफी शानदार कमाई की। फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुए आज एक हफ्ता पूरा हो चुका है। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़, यानी साउथ की चार भाषाओं में डब करके दुनिया भर में पाँच भाषाओं में रिलीज़ किया था। ऐसे में ब्रह्मास्त्र का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के आँकड़े को पार कर चुका है।

इसी के साथ मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने ब्रह्मास्त्र फिल्म की कामयाबी के चर्चे देश के अपने सोशल मीडिया मंच, कू ऐप पर बिखेरे हैं। सफलतापूर्वक एक हफ्ता पूरा करने के बाद दूसरे हफ्ते में प्रवेश करने को लेकर उन्होंने कहा है:

लव एंड लाइट ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर #1 पर राज किया! कृतज्ञता और उत्साह से भरे हृदय के साथ दूसरे सप्ताह में प्रवेश !!✨???? #Brahmastra

फिल्म व्यवसाय से जुड़े विशेषज्ञों की मानें, तो फिल्म ने भारत में 208 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, वहीं दुनियाभर में लगभग 308 करोड़ रुपये की कमाई की है।

दुनिया भर में 9000 स्क्रीन्स मिलने के साथ ही फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही दिन 75 करोड़ की शानदार कमाई की थी और अगले दो दिनों में यानी पहले हफ्ते के भीतर ही फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 225 करोड़ रुपये पार कर चुका था।

यह तो हुई पूरे विश्व की बात। अब अगर सिर्फ भारत की बात करें, तो ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन 36 करोड़ 42 लाख, दूसरे दिन 41 करोड़ 36 लाख, तीसरे दिन 45 करोड़ 66 लाख, चौथे दिन 16 करोड़ 50 लाख, पाँचवें दिन 12 करोड़ 68 लाख, छठे दिन लगभग 11 करोड़ और सातवें दिन लगभग 10 करोड़ का कलेक्शन किया।

इसी के साथ माना जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र का पहले हफ्ते में इंडिया से नेट कलेक्शन 175 करोड़ रहा है, वहीं ग्रॉस कलेक्शन 208 करोड़ माना जा रहा है। इस तरह पहले हफ्ते में फिल्म 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। अब देखना यह है कि दूसरे हफ्ते में फिल्म और इसका कलेक्शन कहाँ तक जाता है।

Mamta Choudhary

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter