क्या अपर्णा नायर शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' में दुल्हन बनकर कर रही है शादी

Bolly Orbit
Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin
May 29, 2023 • 4:58 PM  0
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
क्या अपर्णा नायर शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' में दुल्हन बनकर कर रही है शादी
“क्या अपर्णा नायर शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' में दुल्हन बनकर कर रही है शादी”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
29 May 2023
https://hindi.bollyorbit.com/is-aparna-nair-getting-married-as-a-bride-in-shahid-kapoors-bloody-daddy
Copied
क्या अपर्णा नायर शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' में दुल्हन बनकर कर रही है शादी
क्या अपर्णा नायर शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' में दुल्हन बनकर कर रही है शादी

सोशल मीडिया की दुनिया में, मशहूर हस्तियां अक्सर अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए क्रिएटिव तरीके यूज़ करते  हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट और पर्सनल लाइफ की अपडेट देते रहते  है| हमारी मिडिल ईस्टर्न ब्यूटी अपर्णा नायर एक्शन थ्रिलर फिल्म ब्लडी डैडी से अपने बॉलीवुड डेब्यू कर दर्शकों को चकित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, यह फिल्म अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी है | अपर्णा जो अपने आउटस्टैंडिंग प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं, हाल ही में ,उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दिलचस्प वीडियो डाल कर दर्शकों के मन में अपनी डेब्यू फिल्म को लेके उत्साह जगाई | 

उन्होंने अपनी  वैनिटी की वीडियो शेयर की जिस पर 'दुल्हन' लिखा था । छोटी क्लिप ने प्रशंसकों को शब्द और उनकी आने वाली पहली फिल्म "ब्लडी डैडी" के बीच  संबंध को देख सोचने पर मजबूर कर दिया है। जिससे दर्शको के मन में प्रश्न पैदा कर दिया की अपर्णा नायर अपने अपकमिंग फिल्म में ब्लडी डैडी में क्या शादी कर रही है! 

हमें ट्रेलर में एक्ट्रेस अपर्णा नायर की एक छोटी सी झलक देखने को मिली, उस सीन में  हम शाहिद और अपर्णा को एक ही फ्रेम में देख सकते हैं, जो एक फैंसी डिनर इवेंट जैसा दिख रहा है। उसमें अपर्णा नायर ने एक क्लासिक लहंगा पहना है, जो और एकदम गहने पहने सजी हुए है,और उनका  परफेक्ट  मेकअप लुक निश्चित रूप से उसके पूरे लुक को और शानदार बना रहा है। इस इंटरेक्शन के बाद स्टोरी में आगे क्या होने वाला है उसके लिए दर्शक काफी उत्साहित है| 

अपर्णा नायर की दिलचस्प सोशल मीडिया पोस्ट ने "ब्लडी डैडी" में उनके किरदार और "दुल्हन" शब्द को देख दर्शकों के मन में प्रश्न  पैदा कर दिया है। जबकि अभिनेत्री ने अफवाहों की स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं की है, प्रशंसक और इंडस्ट्री के सभी लोग स्टोरी में क्या होने वाला है उसे जानने के लिए बहुत ही एक्साइटेड है| 

अपने सोशल मीडिया के पोस्ट पर अपर्णा ने कैप्शन दिया, "What a crazy adventure. Eagerly waiting for you to see ????"
https://www.instagram.com/p/CstWGxAL_kW/

यह फिल्म हमें डीप ड्रामा, सस्पेंस और एक्सपेक्टेड ट्विस्ट से भरी लग रही है , जो इस साल की सबसे अवेटेड रिलीज फिल्मों  में से एक है। ब्लडी डैडी में रोनित रॉय, संजय कपूर, राजीव खंडेलवाल, डायना पेंटी और अंकुर भाटिया जैसे स्टार कलाकार हैं।

एक बात निश्चित है: अपर्णा नायर ने अपनी पहली डेब्यू फिल्म के लिए सफलतापूर्वक सभी प्रशंसकों के मन में उत्सुकता पैदा कर दी है।

अपर्णा नायर मध्य पूर्व की एक बहुत प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री 500 से अधिक विज्ञापनों  में काम कर चुकी है । उन्हें हाल ही में 'यो यो हनी सिंह' और 'होमी दिल्लीवाला' के साथ एक शानदार म्यूजिक वीडियो 'कन्ना विच वालिया' में देखा गया था। अब एक्ट्रेस ब्लडी डैडी से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.

Bolly Orbit

Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter