अपनी फिल्म भोला के प्रमोशन के लिए गुलाबी नगरी जयपुर पहुँचे सुपरस्टार अजय देवगन

30 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म भोला के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन रविवार को जयपुर पहुंचे। अजय देवगन ने मीडिया को बताया कि यह फ़िल्म दक्षिण भारतीय फिल्म “कैथी” से इंस्पायर्ड है न कि उसका रीमेक है। दक्षिण में ब्लॉकबस्टर रही फिल्म कैथी में कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अजय […]

Bolly Orbit
Bolly OrbitVerified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin
March 27, 2023 • 3:17 AM  0
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
अपनी फिल्म भोला के प्रमोशन के लिए गुलाबी नगरी जयपुर पहुँचे सुपरस्टार अजय देवगन
“अपनी फिल्म भोला के प्रमोशन के लिए गुलाबी नगरी जयपुर पहुँचे सुपरस्टार अजय देवगन”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
27 Mar 2023
https://hindi.bollyorbit.com/superstar-ajay-devgn-reached-pink-city-jaipur-for-the-promotion-of-his-film-bholaa
Copied
अपनी फिल्म भोला के प्रमोशन के लिए गुलाबी नगरी जयपुर पहुँचे सुपरस्टार अजय देवगन
अपनी फिल्म भोला के प्रमोशन के लिए गुलाबी नगरी जयपुर पहुँचे सुपरस्टार अजय देवगन
30 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म भोला के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन रविवार को जयपुर पहुंचे। अजय देवगन ने मीडिया को बताया कि यह फ़िल्म दक्षिण भारतीय फिल्म “कैथी” से इंस्पायर्ड है न कि उसका रीमेक है। दक्षिण में ब्लॉकबस्टर रही फिल्म कैथी में कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अजय देवगन का कहना था कि इस फ़िल्म की हिंदी कहानी, इसके पात्र और इसका कथानक सब कुछ नया है। कार्थी में पुलिस अफसर का जो रोल अभिनेता सुशील कुमार ने निभाया था लेकिन भोला में वो भूमिका तब्बू कर रही है। अजय ने बताया कि और भी बहुत सारे बदलाव हमने इसमें किये हैं। फ़िल्म को सिर्फ एक्शन मूवी का टैग दिए जाने की बात पर अजय देवगन का कहना है कि कोई भी एक्शन फिल्म तब तक नहीं चल सकती जब तक कि उसकी कहानी में इमोशन न हो। भोला भी पूरी तरह इमोशनल फ़िल्म है।
फ़िल्म की कहानी के बारे में उनका कहना था कि यह बाप बेटी के रिश्ते पर बनी एक एक्शन एडवेंचर फ़िल्म है जिसमें एक ऐसे निर्भीक और साहसी पिता भोला की कहानी है जो कई तरह की विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए अपनी बेटी तक पहुंचता है। वह शिव भक्त है और उसका मुख्य हथियार त्रिशूल है। उसके लिए ड्रग माफिया, भ्रष्ट ताकतें और कई बार मिली असफलताएँ भी उसकी राह नहीं रोक पाती। भोला बाहर से जितना योद्धा है भीतर से उतना ही सरंक्षक है। फैंस द्वारा अजय को मास महाराज कहे जाने पर उन्होनें कहा कि यह सब तो आपका प्यार ही। मैं तो एक साधारण सा कलाकार हूँ बस। फ़िल्म के कारोबार की उम्मीद पर अजय का कहना था कि वो पहले से कोई टार्गेट फिक्स नहीं करते। फ़िल्म दर्शकों को पसंद आएगी तो चलेगी।
बनारस में शूट हुई फिल्म को लेकर अजय देवगन ने यूपी और बनारस के अपने अनुभव साझा किया। अजय देवगन ने बताया कि वह पहली बार बनारस गए थे। उनके साथ उनका बेटा भी था। वहां के मंदिरों में उन्होंने दर्शन किया। बनारस की संस्कृति को लेकर उनका अनुभव कभी न भूलने वाला है।
अजय ने फिल्म में तब्बू और संजय मिश्रा के साथ काम करने को लेकर कहा कि जब अच्छे कलाकार साथ होते हैं तो काम करना बहुत आसान होता है। इस फिल्म में अजय एक्टर के साथ डायरेक्टर और प्रोडयूसर भी है। ऐसे में कलाकार और निर्देशक को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि डायरेक्टर का काम ज्यादा चैलेंजिंग है। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, विनीत कुमार, गजराज राव, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल और अमला पॉल प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Bolly Orbit

Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter