टीवी एक्टर शिव्या पठानिया का बर्थडे स्पेशल इंटरव्यू

जन्मदिन हमेशा खास होते हैं, क्योंकि इस दिन हमें अपने परिवार और दोस्तों से खूब प्यार मिलता है और सभी का ध्यान बस हम पर ही रहता है। एण्डटीवी के ‘बाल शिव‘ में देवी पार्वती बनीं शिव्या पठानिया जल्दी ही अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं। इस बेबाक बातचीत में उन्होंने इस साल के लिये अपने […]

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 29 Apr, 2026Super Admin
July 28, 2022 • 1:31 AM  0
टेलीविज़न
NEWS CARD
Logo
टीवी एक्टर शिव्या पठानिया का बर्थडे स्पेशल इंटरव्यू
“टीवी एक्टर शिव्या पठानिया का बर्थडे स्पेशल इंटरव्यू”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
28 Jul 2022
https://hindi.bollyorbit.com/tv-actor-shivya-pathania-birthday-special-interview
Copied
टीवी एक्टर शिव्या पठानिया का बर्थडे स्पेशल इंटरव्यू
टीवी एक्टर शिव्या पठानिया का बर्थडे स्पेशल इंटरव्यू

जन्मदिन हमेशा खास होते हैं, क्योंकि इस दिन हमें अपने परिवार और दोस्तों से खूब प्यार मिलता है और सभी का ध्यान बस हम पर ही रहता है। एण्डटीवी के ‘बाल शिव‘ में देवी पार्वती बनीं शिव्या पठानिया जल्दी ही अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं। इस बेबाक बातचीत में उन्होंने इस साल के लिये अपने खास प्लान का दिलचस्प खुलासा किया है।

1) आप अपने जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाएंगी या केवल अपने प्रियजनों के साथ बर्थडे सेलीब्रेट करेंगी ?
मैं कोई पार्टी पर्सन नहीं हूँ और अपना जन्मदिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाना पसंद करूंगी। इस खास दिन मुझे सबसे अच्छा लगता है हिमाचल प्रदेश में अपने होमटाउन में अपने परिवार के पास जाना। अगर मैं अपने लोकप्रिय माइथोलाॅजीकल शो ‘बाल शिव’ की शूटिंग के चलते व्यस्त रहूंगी, तो मेरा परिवार मुंबई आएगा। शूटिंग खत्म होने के बाद मैं शाम को अपने परिवार को फैंसी डाइनिंग के लिये लेकर जाऊंगी।

2) क्या जन्मदिन मनाने के लिये आपके कोई खास रीति-रिवाज होते हैं?
मेरा परिवार मेरे जन्मदिन पर रूद्राभिषेक करवाता है। मैं भगवान शिव के मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद मांगती हूँ और सभी की अच्छी सेहत और समृद्धि की कामना करती हूँ। मेरी माँ को कुकिंग पसंद है और चूंकि मुझे मिठाई अच्छी लगती है, इसलिये वह हमेशा एक पारंपरिक स्वीट केक बनाती हैं, जिसका नाम ‘अक्टोरी’ है। यह कूटू, गेहूं के आटे और ड्राय फ्रूट्स से बनता है और पैनकेक की याद दिलाता है। हम इसे आमतौर पर शहद के साथ खाते हैं और यह मेरा सबसे ज्यादा फेवरेट है।

3) आपको अब तक मिला सबसे यादगार तोहफा क्या है?
सच कहूं, तो मुझे अपने प्रशंसकों और प्रियजनों से कई तोहफे मिलते हैं। लेकिन यह साल बेहद खास है, क्योंकि मुझे सबसे अनमोल तोहफा मिला है। एण्डटीवी के ‘बाल शिव’ में देवी पार्वती की भूमिका निभाते हुए, मुझे देवी के कई रूपों में आने का बेहतरीन मौका मिला है, जिसमें मेरा बेस्ट बाहर आया है। इसमें चुनौती थी, लेकिन रचनात्मक तौर पर मुझे संतोष मिला। और किसी कलाकार को जो सबसे अच्छी चीज मिल सकती है वह है- एक ही किरदार में वैरायटी दिखाने का मौका, जो मेरे लिये आशीर्वाद की तरह है।

Mamta Choudhary

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 29 Apr, 2026Super Admin

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter