अभिनेता राजवीर शर्मा का निम्स यूनिवर्सिटी में जोरदार स्वागत

Bolly Orbit
Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin
May 25, 2023 • 1:34 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
अभिनेता राजवीर शर्मा का निम्स यूनिवर्सिटी में जोरदार स्वागत
“अभिनेता राजवीर शर्मा का निम्स यूनिवर्सिटी में जोरदार स्वागत”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
25 May 2023
https://hindi.bollyorbit.com/warm-welcome-to-actor-rajveer-sharma-at-nims-university
Copied
अभिनेता राजवीर शर्मा का निम्स यूनिवर्सिटी में जोरदार स्वागत
अभिनेता राजवीर शर्मा का निम्स यूनिवर्सिटी में जोरदार स्वागत
निम्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन श्री बी.एस. तोमर और डायरेक्टर डॉ. पंकज सिंह के आमंत्रण पर अभिनेता राजवीर शर्मा जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। 
     निम्स के डायरेक्टर डॉ. पंकज के जन्मोत्सव पर एक्टर राजवीर शर्मा ने डॉक्टर पंकज को जन्मदिन की बधाई दीl और चेयरमैन श्री बी.एस. तोमर को अपनी आने वाली म्यूजिक एल्बम ‘अपनी मोहब्बत’ की लॉन्च पार्टी पर आने का न्योता दिया। 
    श्री बी.एस तोमर ने राजवीर शर्मा का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। और म्यूजिक एल्बम ‘अपनी मोहब्बत’ की लॉन्च पार्टी पर आने का आश्वासन दिया है। 
     गौरतलब बात यह है कि निम्स यूनिवर्सिटी देश की विश्व विख्यात यूनिवर्सिटी है जहां हजारों छात्र-छात्राएं विभिन्न कोर्सों के अंतर्गत पढ़ाई कर रहे हैं। निम्स यूनिवर्सिटी के विशेष कार्यक्रम एवं डॉ पंकज सिंह के जन्मोत्सव पर अभिनेता राजवीर शर्मा को विशिष्ट अतिथि के तौर पर बुलाया गया था।
    अभिनेता राजवीर शर्मा ने बताया कि श्री बीएस तोमर उनके बड़े भाई के समान हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से देश को ऐसी यूनिवर्सिटी दी है जहां से अनेकों प्रतिभाशाली छात्र छात्राएं आज राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। साथ साथ ही राजवीर शर्मा ने एम्स की डॉक्टर स्वर्णलता का भी आभार जताया l
    जब हमारे संवाददाता ने राजवीर शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि श्री तोमर बहुमुखी प्रतिभा के धनी है और उनके नेतृत्व में निम्स यूनिवर्सिटी बहुत अच्छा काम कर रही है। और श्री राजवीर शर्मा ने यह भी बताया कि वह बहुत जल्द ही निम्स यूनिवर्सिटी से करार करने जा रहे हैं जोकि सिनेमा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचेगा। श्री बीएस तोमर ने राजवीर शर्मा की एल्बम अपनी मोहब्बत का पोस्टर भी रिलीज किया।
     राजवीर शर्मा की इस म्यूजिक एल्बम का गाना भारत सरकार के बड़े अफसर श्री सौरभ तिवारी जी (ज्वाइंट सेक्रेट्री, केबिनेट सेक्रेटेरिएट) ने लिखा है। यह गाना सौरव तिवारी जी की किताब ‘अनायास ही’ से लिया गया है। इस किताब का विमोचन श्री अमिताभ बच्चन ने किया था और इस गाने की निर्माता राजवीर शर्मा की कंपनी फिल्म जायंट्स प्राइवेट लिमिटेड है। 
    खबरों के अनुसार जल्दी ही इस गाने का पहला पोस्टर रिलीज किया जाएगा। अपनी शूटिंग के समय से ही यह गाना मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है और जनता के बीच की खासी चर्चा भी है। इस गाने से अनेकों बड़े नाम जुड़ते जा रहे हैं और जल्दी इसका म्यूजिक रिलीज भी किया जाना है।
Bolly Orbit

Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter