मेघालय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 14 मार्च से

मुंबई : मेघालय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आगामी 14 मार्च से 18 मार्च 2023 तक भव्य रूप से होने जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव की घोषणा मुम्बई के जे डब्लू मेरिएट होटल में एक शानदार समारोह में की गई जहां मेघालय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अध्यक्ष कमांडर शांगप्लियांग, डॉ हरजीत सिंह आनंद (फाउंडर इंडो […]

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
March 4, 2023 • 12:56 AM
ल
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
मेघालय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 14 मार्च से
“मेघालय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 14 मार्च से”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
4 Mar 2023
https://hindi.bollyorbit.com/meghalaya-international-film-festival-from-march-14
Copied
मेघालय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 14 मार्च से
मेघालय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 14 मार्च से
मुंबई : मेघालय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आगामी 14 मार्च से 18 मार्च 2023 तक भव्य रूप से होने जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव की घोषणा मुम्बई के जे डब्लू मेरिएट होटल में एक शानदार समारोह में की गई जहां मेघालय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अध्यक्ष कमांडर शांगप्लियांग, डॉ हरजीत सिंह आनंद (फाउंडर इंडो यूरोपियन बिज़नस काउंसिल चैम्बर ऑफ कॉमर्स) सहित कई विशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे।
      यहां गेस्ट्स के रूप में बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद रहीं जिनमें पंकज बेरी, मानव सोहल, श्रावणी गोस्वामी, ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के योगेश लखानी, अर्चना जैन, एकता जैन , शिवम मिश्रा, सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर नरेंद्र शास्त्री इत्यादि का नाम उल्लेखनीय है।
     कमांडर शांगप्लियांग और एबीके मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की फाउंडर डायरेक्टर अरुणा चक्रवर्ती ने इस अवसर पर सभी का स्वागत किया। मेघालय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कर्टेन रेजर प्रोग्राम में आए सभी मेहमानों का गुलदस्ता और शॉल देकर सम्मान किया गया। कमांडर शांगप्लियांग, आईपीएस अधिकारी मोहन राठौड़, डॉ हरजीत सिंह आनंद सहित सम्मानित हस्तियों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। मेघालय के लोक गायक ने लाइव परफॉर्मेंस पेश किया। इसके बाद फ़िल्म फेस्टिवल का लोगो लॉन्च किया गया। फिर फ़िल्म महोत्सव की ऑफिशियल वेबसाइट meghiff.com का अनावरण हुआ। उसके बाद स्क्रीन पर वीडियो दिखाया गया जिसमें मेघालय की खूबसूरती बखूबी दर्शाई गई।
    डॉ हरजीत सिंह आनंद ने बताया कि वह रोटरी क्लब के द्वारा कमांडर को पूरा सपोर्ट करेंगे। कमांडर शांगप्लियांग ने इस मौके पर मेघालय फ़िल्म पॉलिसी की जल्द घोषणा के बारे में बात की जो बहुत ही बेहतर पहल है।
    उन्होंने कहा कि मुम्बई में मेघालय इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के कर्टेन रेजर प्रोग्राम को आयोजित करने का ख्याल इसलिए आया ताकि मुम्बई के फ़िल्म निर्माता निर्देशक मेघालय आएं, वहां फिल्मों की शूटिंग करें। सलमान खान की फ़िल्म कुर्बान और रॉक ऑन 2 की शूटिंग मेघालय में हुई थी। टूरिज़्म ऐसा सेक्टर है जो एक दूसरे को जोड़ सकता है। यहां तक कि विदेशी सिंगर्स भी वहां शूटिंग के लिए आते हैं। मेघालय भारत का खूबसूरत राज्य है जहां एक से बढ़कर एक रमणीय लोकेशन्स है, इसलिए मैं तमाम लोगों विशेषकर फ़िल्म मेकर्स से अपील करूंगा कि वे यहां आएं, प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करें। मेघालय में शूटिंग करने में वहां की सरकार, वहां के लोग और वहां के मेकर्स भी आप की मदद करेंगे। हम मेहमान नवाजी अच्छी तरह जानते हैं, खूबसूरत राज्य है, बड़ी शांतिपूर्ण जगह है, कोलकाता और दिल्ली से शिलांग के लिए डायरेक्ट फ्लाइट है, तो लोगों को यहां आना चाहिए।
      कमांडर ने आगे बताया कि मुम्बई का यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है, जिसके द्वारा हम फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़ना चाहते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तीन प्रोडक्शन हाउस के साथ एमओयू भी साइन किया गया। बता दें कि पहला मेघालय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 मेघालय फिल्म मेकर्स एसोसिएशन और मेघालय पर्यटन मेघालय सरकार की एक पहल है। मेघालय फिल्म मेकर्स एसोसिएशन शिलांग स्थित एक रजिस्टर्ड सोसाइटी है जिसके राज्य के फ़िल्म निर्माता सदस्य हैं।
     इस फ़िल्म उत्सव की शुरुआत 14 मार्च की शाम को मेघालय के एक शानदार ऑडिटोरियम में भव्य उद्घाटन के साथ की जाएगी। पांच दिनों तक चलने वाले इस इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में 65 से अधिक फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी, जबकि इसका समापन समारोह 18 मार्च की शाम को होगा। उम्मीद की जा रही है कि इस फेस्टिवल में अतिथि देशों सहित देश भर से हजारों दर्शक आएंगे।
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter