सलमान खान बताते हैं कि उनके फिटनेस ट्रेनर कैसे उन्हें और ‘आरआरआर’ के लिए रामचरण को ट्रेनिंग देने की जद्दोजहद करते थे

जहां हम सभी ने फिल्म आरआरआर की भव्यता और शानदार कहानी को लिए पसंद किया है, वहीं एक्शन एक ऐसी खूबी है जो इस फिल्म को अच्छी तरह बांधे रखती है। चाहे राम का अकेले गांव वालों की भीड़ से लड़ना हो या फिर जंगल के शेर के साथ भीम का रोमांचक संघर्ष हो, हमने […]

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 29 Apr, 2026Super Admin
August 10, 2022 • 3:58 PM  0
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
सलमान खान बताते हैं कि उनके फिटनेस ट्रेनर कैसे उन्हें और ‘आरआरआर’ के लिए रामचरण को ट्रेनिंग देने की जद्दोजहद करते थे
“सलमान खान बताते हैं कि उनके फिटनेस ट्रेनर कैसे उन्हें और ‘आरआरआर’ के लिए रामचरण को ट्रेनिंग देने की जद्दोजहद करते थे”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
10 Aug 2022
https://hindi.bollyorbit.com/salman-khan-reveals-how-his-fitness-trainer-struggled-to-train-him-and-ramcharan-for-rrr
Copied
सलमान खान बताते हैं कि उनके फिटनेस ट्रेनर कैसे उन्हें और ‘आरआरआर’ के लिए रामचरण को ट्रेनिंग देने की जद्दोजहद करते थे
सलमान खान बताते हैं कि उनके फिटनेस ट्रेनर कैसे उन्हें और ‘आरआरआर’ के लिए रामचरण को ट्रेनिंग देने की जद्दोजहद करते थे

जहां हम सभी ने फिल्म आरआरआर की भव्यता और शानदार कहानी को लिए पसंद किया है, वहीं एक्शन एक ऐसी खूबी है जो इस फिल्म को अच्छी तरह बांधे रखती है। चाहे राम का अकेले गांव वालों की भीड़ से लड़ना हो या फिर जंगल के शेर के साथ भीम का रोमांचक संघर्ष हो, हमने रामचरण और जूनियर एनटीआर को अपनी हदों को एक नए स्तर पर पहुंचाते हुए देखा।

राजामौली की हर प्रस्तुति में रोमांचक फाइट सीन्स दर्शकों की धड़कनें तेज कर देते हैं। इस स्तर की कला के साथ दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरने वाले रामचरण और जूनियर एनटीआर ने इसके लिए बेहद थका देने वाली ट्रेनिंग की थी। आरआरआर के एक समारोह में बॉक्स ऑफिस सुपरस्टार सलमान खान ने बताया कि उनके ट्रेनर राकेश उदियर किस तरह उन्हें और फिल्म आरआरआर के लिए रामचरण को ट्रेनिंग देने की जद्दोजहद में लगे रहते थे। उस समय सलमान खान एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और राकेश के साथ एक कठिन ट्रेनिंग सेशन से गुजर रहे थे।

इस बारे में बताते हुए आरआरआर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने कहा था, “मुझे पता है इन लोगों ने कितनी मेहनत की है। मेरा खुद का ट्रेनर मुझे छोड़कर चरण के पास जाता था। मैं तारक (जूनियर एनटीआर) को जानता हूं और मैं समझ सकता हूं कि वो किस दौर से गुजरे होंगे। तारक कमाल के हैं।”

जब सलमान से एसएस राजामौली के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वो हमारे बेस्ट फिल्मकार हैं, और मैं अपने सभी फैंस से निवेदन करना चाहूंगा कि आरआरआर देखो आप सब।”

Mamta Choudhary

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 29 Apr, 2026Super Admin

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter