सलमान खान स्टारर 'मुझ से शादी करोगी' की रिलीज को पूरे हुए 20 साल, फिल्म लवर्स को आज भी है रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा से प्यार

सलमान ने फिल्म में एक परफेक्ट लवर की भूमिका निभाई है, जो रानी का प्यार पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है। कहना होगा की इसी चीज ने दर्शकों के दिलों को छुआ है

बॉली ऑर्बिट डेस्क
बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक
July 30, 2024 • 3:34 PM
र
रिव्यू
NEWS CARD
Logo
सलमान खान स्टारर 'मुझ से शादी करोगी' की रिलीज को पूरे हुए 20 साल, फिल्म लवर्स को आज भी है रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा से प्यार
“सलमान खान स्टारर 'मुझ से शादी करोगी' की रिलीज को पूरे हुए 20 साल, फिल्म लवर्स को आज भी है रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा से प्यार”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
30 Jul 2024
https://hindi.bollyorbit.com/salman-khan-starrer-mujhse-shaadi-karogi-completed-20-years-of-its-release-film-lovers-still-love-the-romantic-comedy-drama
Copied
सलमान खान स्टारर 'मुझ से शादी करोगी' की रिलीज को पूरे हुए 20 साल, फिल्म लवर्स को आज भी है रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा से प्यार
सलमान खान स्टारर 'मुझ से शादी करोगी' की रिलीज को पूरे हुए 20 साल, फिल्म लवर्स को आज भी है रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा से प्यार
 
सलमान खान स्टारर "मुझ से शादी करोगी" की रिलीज को आज 20 साल पूरे हो गए हैं और हम आज भी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को देखना बहुत पसंद करते हैं। 2004 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था, जिसकी कहानी से लेकर किरदार और ह्यूमर तक ने सभी को खूब एंटरटेन किया था। गोवा के बैकड्रॉप पर बनी इस फिल्म में दो लड़के (सलमान और अक्षय) रानी (प्रियंका चोपड़ा) का दिल जीतने की कोशिश करते हैं।
 
सलमान खान ने समीर के रूप में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया और "जीने के हैं चार दिन" में अपने यादगार डांस स्टेप्स से सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। सलमान ने फिल्म में एक परफेक्ट लवर की भूमिका निभाई है, जो रानी का प्यार पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है। कहना होगा की इसी चीज ने दर्शकों के दिलों को छुआ है और इसी वजह से उनका यह किरदार आज भी सभी के दिलों में बसा हुआ है। सलमान की फिल्म में कॉमिक टाइमिंग बिल्कुल परफेक्ट है और हर सीन में उनकी एक पंच लाइन है जो सभी को इंप्रेस करने के साथ हंसाती भी है।
 
मुझसे शादी करोगी को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है, और साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म अपने साल की क्लटर ब्रेकर थी और यह चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर सामने आई।  फिल्म को परफॉर्मेंस, डायरेक्शन और म्यूजिक के लिए काफ़ी तारीफें मिली थीं।
 
आज जब इस रोमांटिक कॉमेडी ने 20 साल पूरे कर लिए हैं और आज भी बेस्ट फिल्मों में से एक बनी हुई है, ऐसे में यह बिना किसी शक एक बड़े जश्न की हकदार है। इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो, सलमान खान ईद 2025 पर साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और एआर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टेड "सिकंदर" के साथ आ रहे हैं।
बॉली ऑर्बिट डेस्क

बॉली ऑर्बिट डेस्क Verified Staff • 25 Apr, 2026मुख्य संपादक

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter