डॉ. सूर्याजी कांबले ने गायक जसविंदर सिंह के लाइव बैंड 'रूह-ए-ग़ज़ल' द्वारा नए साल की मनमोहक शाम आयोजन किया
नए साल की पूर्व संध्या पर इस भव्य शाम का आयोजन गोवा में इकिगाई के ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट में किया गया।




पणजी, गोवा: भारत के प्रमुख उद्यमियों में से एक, डॉ. सूर्याजी कांबले ने एक बार फिर अपनी नवीनतम पहल, "रूह-ए-ग़ज़ल," के साथ ज़िंदादिली से जीने की अपनी शैली को प्रदर्शित किया है। नए साल की पूर्व संध्या पर इस जादुई संगीतमय कार्यक्रम के आयोजन द्वारा उन्होंने इस शाम को अविस्मरणीय बना दिया।
प्रसिद्ध गायक जसविंदर सिंह ने अपने लाइव बैंड के साथ इस संगीत समारोह में दर्शकों को सदाबहार ग़ज़लों और पंजाबी धुनों के साथ थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। इस भव्य कार्यक्रम में माननीय कुलदीप सिंह जी भी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
संगीत और नृत्य से भरी इस अद्भुत शाम का आयोजन डॉ. कांबले की ग्रुप कंपनियों में से एक, दीपांकर यूनिक हॉलीडेज़ लिमिटेड ने, डॉ. कांबले द्वारा रचित भारत के अग्रणी आतिथ्य ब्रांड, इकिगाई (IKIGAI) के सहयोग से, किया। नए साल की पूर्व संध्या पर इस भव्य शाम का आयोजन गोवा में इकिगाई के ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट में किया गया।
इस संगीत समारोह के दूरदर्शी आयोजक डॉ. सूर्याजी कांबले ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "हम एक नए साल में कदम रख रहे हैं, और 'रूह-ए-ग़ज़ल' उन लोगों के लिए हमारी ओर से एक उपहार है, जो पुरानी यादों और नए दौर के उत्साह भरे जीवन के अद्भुत मिश्रण के साथ अपनी ज़िन्दगी को जीना चाहते हैं। जसविंदर सिंह की मंत्रमुग्ध कर देने वाली धुनों और इकिगाई के ग्रीन वैली बीच रिजॉर्ट के यादगार माहौल ने हम सभी कुछ ऐसी यादें दी हैं जो हर किसी को एक लम्बे समय तक याद रहेंगी।"
































































