दीपिका पादुकोण द्वारा 'कल्कि' में किए गए फायर सीन को डायरेक्टर नाग आश्विन ने कहा अपना फेवरेट! बताई इसके पीछे की वजह

'कल्कि 2898 AD' दीपिका के सफल करियर की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो 'पठान', 'जवान' और 'फाइटर' के बाद उनकी लगातार चौथी हिट फिल्म है। इन फिल्मों ने कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर ₹2,542 करोड़ की कमाई की है।

Bolly Orbit
Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin
July 6, 2024 • 4:17 PM  0
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
दीपिका पादुकोण द्वारा 'कल्कि' में किए गए फायर सीन को डायरेक्टर नाग आश्विन ने कहा अपना फेवरेट! बताई इसके पीछे की वजह
“दीपिका पादुकोण द्वारा 'कल्कि' में किए गए फायर सीन को डायरेक्टर नाग आश्विन ने कहा अपना फेवरेट! बताई इसके पीछे की वजह”
Favicon
Read more onhindi.bollyorbit.com
6 Jul 2024
https://hindi.bollyorbit.com/director-nag-ashwin-called-deepika-padukones-fire-scene-in-kalki-his-favorite-told-the-reason-behind-it
Copied
दीपिका पादुकोण द्वारा 'कल्कि' में किए गए फायर सीन को डायरेक्टर नाग आश्विन ने कहा अपना फेवरेट! बताई इसके पीछे की वजह
दीपिका पादुकोण द्वारा 'कल्कि' में किए गए फायर सीन को डायरेक्टर नाग आश्विन ने कहा अपना फेवरेट! बताई इसके पीछे की वजह
 
दीपिका पादुकोण, जो हाल में हिट फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में अपनी भूमिका के लिए खूब तारीफें पा रही हैं, उन्होंने डायरेक्टर नाग अश्विन से भी अपनी भूमिका और परफॉर्मेंस के लिए सराहना और सम्मान हासिल की है। दीपिका इस साइंस फिक्शन एंटरटेनर के कई अहम सीन्स का हिस्सा रही हैं, इन सबके बीच एक खास सीन ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है और वह सीन आईकॉनिक बन गया है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म में मौजूद फायर सीन की। यह सीन, जो तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें दीपिका आग के बीच से गुजरती हुई दिखाई दे रही हैं। वह अपने किरदार की दृढ़ता और ताकत के जरिए दर्शकों को अपना दीवाना बना चुकी हैं।कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें नई "खलीसी" और "फिल्म की सबसे अच्छी बात" बताई है। यहां तक की डायरेक्टर नाग अश्विन खुद इस सीन को 'अपना पसंदीदा' बताते हैं और हाल ही में दिए गए अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।
 
दीपिका पादुकोण के फायर सेन के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर नाग अश्विन कहते हैं, "यह मेरे पसंदीदा सीन्स में से एक है; मुझे लगता है कि शायद यह सबसे पसंदीदा सीन है। लेकिन जिस तरह से हमने शूटिंग की, वह बहुत जल्दबाजी में की गई थी। हम उस दिन तीन सेटअप शूट कर रहे थे और दीपिका [पादुकोण] को किसी फ्लाइट से निकलना था। ऐसा अक्सर होता है कि फिल्म में कुछ सबसे खास या जादुई चीजें संयोग से या जल्दबाजी में हो जाती हैं। और यह वही था। और, उस जल्दबाजी में भी, जब मैं मॉनिटर के पास पहुंचा और दीपिका को आग वाली सुरंग से गुजरते हुए देखा, तो मुझे पता था कि यह सीन खास होने वाला है।"
 
दीपिका के एक्टिंग स्किल की तारीफ करते हुए, वह आगे कहते हैं, "दीपिका बहुत स्मार्ट एक्टर हैं। उन्हें थोड़ा डायरेक्शन दें और वह ठीक से समझ जाती हैं कि क्या ज़रूरी है। मुझे सच में लगा कि इंटरवल से ठीक पहले सुरंग के आखिर में उन्होंने जो फाइनल पोज़ दिया, वह मेरे लिए बहुत ही पावरफुल विजुअल मोमेंट था। मुझे लगा कि वह पल एक पोस्टर बन सकता है जो मेरे या फिल्म से परे भी बना रहेगा। मैंने यह बात दीपिका के साथ शेयर की, और उन्होंने कहा कि यह कुछ ऐसा है जो उन्हें अभी भी याद है।"
 
'कल्कि 2898 AD' दीपिका के सफल करियर की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो 'पठान', 'जवान' और 'फाइटर' के बाद उनकी लगातार चौथी हिट फिल्म है। इन फिल्मों ने कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर ₹2,542 करोड़ की कमाई की है। 'कल्कि 2898 AD' में दीपिका पादुकोण की एक्टिंग की न सिर्फ दुनिया भर ने तारीफ हो रही है, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों पर पड़े उसके गहरे असर के लिए भी सराहना हासिल कर रही है।
Bolly Orbit

Bolly Orbit Verified Media or Organization • 25 Apr, 2026Super Admin

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter